ब्रेकिंग
वैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोपपटना नगर निगम कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, आयुक्त यशपाल मीणा ने की काम पर लौटने की अपीलMP-MLA कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, 8 साल पुराने केस में दोषी करारवैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोपपटना नगर निगम कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, आयुक्त यशपाल मीणा ने की काम पर लौटने की अपीलMP-MLA कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, 8 साल पुराने केस में दोषी करार

4 साल के बच्चे की मां को भतीजे से हुआ प्यार, पति और बेटे को छोड़ प्रेमी संग हुई फरार

भतीजे को दिल दे बैठी महिला 4 साल के बच्चे की मां है। लेकिन उसे प्यार का बुखार ऐसा चढा कि अपने बच्चे से ज्यादा उसे भतीजे की फिक्र है। अपने प्रेमी को पाने के चक्कर में उसने अपने कलेजे के टुकड़े को छोड़ दिया और पति को भी त्याग दिया।

CRIME
भतीजे से हुआ प्यार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

desk: प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है यह कब किसके साथ हो जाए कहना मुश्किल होता है। इसे ना तो रिश्ते की परवाह होती है और ना ही उम्र की फिक्र होती है। जिसे प्यार हो जाता है वो बस उसे पाने की जिद्द पर अड़ा रहता है। उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित हाफिजगंज थाना इलाके में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां शादीशुदा महिला को अपने ही भतीजे से प्यार हो गया।  


बता दें कि जो महिला अपने भतीजे को दिल दे बैठी है उसका चार साल का बेटा भी है। उसे अपने बच्चे से ज्यादा भतीजे की फिक्र है। अपने प्रेमी भतीजे को पाने के चक्कर में महिला ने अपने 4 साल के कलेजे के टुकड़े को भी छोड़ दिया है और पति को भी त्याग दिया है। वह अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद्द पर अड़ी थी। जिसे लेकर पंचायत भी बुलाई गयी। लेकिन फैसला महिला के पक्ष में सुनाया गया। जिसके बाद पीड़ित पति ने पुलिस से मदद की गुहार लगायी। 


पीड़ित पति ने बताया कि जब वह घर पर नहीं था तब उसकी पत्नी भतीजे के साथ उत्तराखंड के रुद्रपुर चली गई। भतीजे के प्यार में अंधी महिला को अपने 4 साल के बेटे का ख्याल नहीं रहा। वह बेटे को यही छोड़ दिया और प्रेमी के साथ चली गयी। घर पर उनके बेटे का रो-रोकर बुरा हाल था। जिसके बाद वो पत्नी को लाने रुद्रपुर गया लेकिन उसने साथ आने से मना कर दिया। बोलने लगी की वो अब भतीजे के साथ ही बाकी जिन्दगी गुजारेगी। उसकी बातें सुनकर पति हैरान रह गया। 


मामला पंचायत में पहुंचा तब बीवी ने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जाहिर की। जिसके बाद पंचायत ने उसकी इच्छा के अनुसार फैसला सुना दिया। जिसके बाद वो पति और बेटे को छोड़कर अपने भतीजे के साथ चली गयी लेकिन इधर पीड़ित पति ने केस दर्ज करा दिया और पत्नी की वापसी की मांग के लिए पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पीड़ित ने कहा कि बीवी 4 साल के बच्चे को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गयी है किसी तरह मां को बच्चे के पास रहने को कहा जाए। बिना मां के बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल है। उसे संभालना मुश्किल हो गया है। थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पूरे इलाके में इस मामले की चर्चा हो रही है। 

टैग्स