ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

बिहार : मोबाइल से चिपकी रहती थी नई नवेली दुल्हन, पत‍ि टोका तो बॉयफ्रेंड के साथ भागी

SITAMARHI : बिहार के सीतामढ़ी में एक अनोखी घटना घटी है. जहां प्रेम में पागल नई नवेली दुलहन शादी के 6 महीने बाद सात जन्मों के रिश्तों को ठुकराकर प्रेमी के साथ फरार हो गई. यहाँ तक की

बिहार : मोबाइल से चिपकी रहती थी नई नवेली दुल्हन, पत‍ि टोका तो बॉयफ्रेंड के साथ भागी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SITAMARHI : बिहार के सीतामढ़ी में एक अनोखी घटना घटी है. जहां प्रेम में पागल नई नवेली दुलहन शादी के 6 महीने बाद सात जन्मों के रिश्तों को ठुकराकर प्रेमी के साथ फरार हो गई. यहाँ तक की ससुराल के गहने समेत कीमती सामान भी लेकर हो गई. 


बताया जा रहा है कि शादी के बाद वह शादी के बाद अक्सर मोबाइल से चिपकी रहती थी. जिससे घर वालों को उसपर संदेह होने लगा था. घन्टों मोबाइल पर बात करती रहती और जब ससुराल वाले पूछते तो मायके का नाम लेकर बहाने बनती. इस बात पर पति से कई बार नोकझोक होती रहती.


जिसके बाद एक दिन वो कदम उठाई जिसकी ससुराल वालों को पहले से आशंका थी. वह घर से फरार हो गई, साथ साथ पैसे और कीमती सामान भी समेट ले गई. घटना  रीगा थाना क्षेत्र के भवदेपुर का है. जहां नई नवेली दुल्हन के फरार होने से ससुराल वाले की खूब मजाक उड़ रहे है. वहीँ केस-मुकदमा के पचड़े में फंसने के डर से ससुरालियों ने पुलिस से बहू की करतूत की शिकायत की है. बताया जा रहा है कि शादी के बाद जब दुल्हन ससुराल पहुंची तो धूमधाम से बहू भोज मना. युवती के पति ने पुलिस को अपनी पूरी कानी भी बताई. कहा कि उसकी शादी 18 अप्रैल, 2021 को हुई.


सीतामढ़ी के सुरसंड थाना क्षेत्र में यह शादी हुई. जब वह ससुराल आई तो अक्सर मोबाइल से घंटों बात करती रहती. उससे जानने की कोशिश की जाती तो वह भड़क उठती. यह बात उसके पिता को बताई गई. फिर भी उसकी आदत नहीं सुधरी. और जब बीते रविवार को सुबह जब घरवाले जागकर उठे तो दुल्हन घर में नहीं थी. उसके मायके में पता लगाया गया तो वह वहां भी नहीं मिली. पता चला दुल्हन अपने साथ सोने-चांदी के गहने और 20 हजार रुपये भी लेकर भाग गई. इसके बाद तो घर में कोहराम मच गया. दूल्हे के पांव तले जमीन खिसक गई. रीगा थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि इस शिकायत पर प्राथमिकी कर ली गई है. जांच भी शुरू हो गई है. नई-नवेली दुल्हन के फरार होने से इलाके में चर्चा की बात बन गई है.

टैग्स