ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

मोबाइल नंबर ब्लॉक करने की मिली सजा: प्रेमिका की प्रेमी ने की हत्या, लालगंज पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा

VAISHALI: वैशाली जिले में हफ्ते भर के भीतर एक ही जैसी घटना को प्रेमी द्वारा अंजाम दिया गया। पहली घटना महुआ में हुई जहां प्रेमिका द्वारा प्यार का इजहार करने से मना करने पर प्रेमी ने

मोबाइल नंबर ब्लॉक करने की मिली सजा: प्रेमिका की प्रेमी ने की हत्या, लालगंज पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: वैशाली जिले में हफ्ते भर के भीतर एक ही जैसी घटना को प्रेमी द्वारा अंजाम दिया गया। पहली घटना महुआ में हुई जहां प्रेमिका द्वारा प्यार का इजहार करने से मना करने पर प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर कर दी थी। वही दूसरी घटना लालगंज की थी जहां प्रेमी का नंबर ब्लॉक करना एक प्रेमिका को काफी महंगा पड़ गया। प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। 


पुलिस ने लालगंज में लड़की की हत्या मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। प्रेमी का नंबर ब्लॉक करने की सजा प्रेमिका को खुद उसके प्रेमी ने ही दी। बताया जाता है कि दोनों के बीच चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले दोनों के बीच ब्रेकअप हुआ था जिसके बाद प्रेमी अपनी प्रेमिका से नाराज रहता था। उसका गुस्सा उस वक्त सातवें आसमान पर चढ़ गया जब प्रेमिका ने उसके मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया। 


प्रेमिका द्वारा ऐसा करने पर प्रेमी ने उसकी हत्या का प्लान बनाया। जब उसकी प्रेमिका ट्यूशन पढ़ाकर जैसे ही घर से निकली घात लगाए बैठे प्रेमी ने पहले उसे रोका और कहा कि तुम मेरा नंबर क्यों ब्लॉक की जल्दी अनब्लॉक करो। जब प्रेमिका ने मोबाइल नंबर अनब्लॉक करने से इनकार कर दिया तब गुस्साएं प्रेमी ने कमर से पिस्टल निकाला और अंधाधूंध गोली दाग दी। जिससे प्रेमिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रेमी मौके से फरार हो गया। 


इस हत्याकांड की हरेक बिन्दुओं की जब पुलिस ने जांच की तब आखिरकार पुलिस हत्यारे तक पहुंच गयी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ शुरू की तब आरोपी ने जो कुछ बताया उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गयी। सदर एसडीपीओ राघव दयाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लालगंज के इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया।  

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता