ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

मोबाइल डेटा खत्म किया तो बड़े भाई ने छोटे को मार डाला, चाकू से गोदकर ले ली जान

DESK : राजस्थान के जोधपुर से एक अजीबो-गरीब खबर सामने आ रही है जहां 23 साल के बड़े भाई ने अपने 12 साल के छोटे भाई की हत्या कर दी. दरअसल, छोटे भाई ने बड़े भाई के मोबाइल का नेट पैक गेम

मोबाइल डेटा खत्म किया तो बड़े भाई ने छोटे को मार डाला, चाकू से गोदकर ले ली जान
First Bihar
2 मिनट

DESK : राजस्थान के जोधपुर से एक अजीबो-गरीब खबर सामने आ रही है जहां 23 साल के बड़े भाई ने अपने 12 साल के छोटे भाई की हत्या कर दी. दरअसल, छोटे भाई ने बड़े भाई के मोबाइल का नेट पैक गेम खेलने के दौरान खत्म कर दिया था. इसी बात से बौखलाए बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की चाक़ू से गोदकर हत्या कर दी. 


बताया जा रहा है कि महामंदिर थाना इलाके के वीर दुर्गादास कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले कैलाशदान चारण, पत्नी और 5 बच्चों के साथ रहते हैं. छोटे मासूम भाई 12 साल के रॉय ने बड़े भाई रमन के मोबाइल नेट को वीडियो गेम खेल कर खत्म कर दिया जिस पर गुस्साए बड़े भाई रमन ने चाकू से गोदकर छोटे भाई रॉय को मार डाला फिर उसे छत पर छोड़कर चुपचाप घर से निकल गया. 


मृतक रॉय को चाकू से गोदने के बाद आरोपी रमन घर से निकल गया जब मां और बहन ढूंढते-ढूंढते छत पर आए तो वहां रॉय खून से सना मिला. उस हालत में देख मां-बहन उसे तत्काल महात्मा गांधी अस्पताल ले गईं जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. स्थानीय लोगों के मुताबिक़ बड़े भाई रमन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. इसी वजह से उसने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी है. 

टैग्स