ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

मोबाइल चोरी करना पड़ गया महंगा, चलती ट्रेन की खिड़की में चोर को लटकाया, वायरल हुआ वीडियो

DESK: ट्रेन से सफर कर रहे यात्री का मोबाइल चुराना एक युवक को काफी भारी पड़ गया। मोबाइल चोरी करने के बाद वह जैसे ही भागने लगा रेलयात्री ने खिड़की से उसका हाथ पकड़ लिया। जिसके ब

मोबाइल चोरी करना पड़ गया महंगा, चलती ट्रेन की खिड़की में चोर को लटकाया, वायरल हुआ वीडियो
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: ट्रेन से सफर कर रहे यात्री का मोबाइल चुराना एक युवक को काफी भारी पड़ गया। मोबाइल चोरी करने के बाद वह जैसे ही भागने लगा रेलयात्री ने खिड़की से उसका हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद ट्रेन खुल गयी। आरोपी युवक खिड़की के सहारे ट्रेन के बाहर लटका रहा। अगर यात्री उसके हाथ को छोड़ देता तो वह ट्रेन के नीचे चला जाता और अनहोनी हो जाती। 


हालांकि रेल यात्रियों ने उसे सजा देने के मकसद से ऐसा किया। इस दौरान आरोपी युवक लोगों से हाथ नहीं छोड़ने की गुहार लगाता रहा। वह कहता रहा कि मुझे मत छोड़ना नहीं तो मर जाएंगे। चलती ट्रेन के खिड़की से लटके आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। घटना सोनपुर -कटिहार रेलखंड के साहेबपुर कमाल स्टेशन की है। जहां दो चोर सत्यम कुमार नामक रेल यात्री का मोबाइल चुरा कर भाग रहा था। 


मोबाइल चोरी के दौरान एक चोर तो फरार हो गया लेकिन दूसरे चोर को यात्री ने ट्रेन के खिड़की से पकड़ लिया। इसी दौरान ट्रेन खुल गई। फिर क्या था पंकज कुमार नाम के आरोपी ट्रेन की खिड़की से लटके हुए हालत में खगड़िया स्टेशन पहुंच गया। जहां यात्रियों ने आरोपी को खगड़िया रेल पुलिस के हवाले कर दिया। 


पुलिस ने इस मामले में पीड़ित सत्यम कुमार के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया है। और युवक को जेल भेज दिया है। लेकिन हैरत की बात है कि जिस समय घटना हुई उस समय रेल पुलिस की मौजूदगी तो दूर रेल पुलिस को घटना की जानकारी तक नहीं थी। पीड़ित सत्यम कुमार ने बताया कि वह बेगूसराय में सोनपुर - कटिहार पैसेंजर ट्रैन में चढा था तभी साहेबपुर कमाल स्टेशन के पास मोबाइल चुरा लिया गया।





इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें