ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

Rohtas Crine News: 26 जनवरी से लापता 7 साल के मासूम की मिली लाश, इलाके में सनसनी

Rohtas Crine News: 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन से लापता 7 साल के मासूम की लाश घर के बगल एक मकान से मिला है। परिजन दो दिनों से उसकी तलाश कर रहे थे तभी मवेशी के चारा के भीतर से हिमांशु का शव मिलने से परिजनों के बीच कोहराम मच गया।

BIHAR POLICE
मासूम की मिली लाश
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Rohtas Crine News: रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के बभनी गांव में 26 जनवरी से लापता 7 साल के बच्चा हिमांशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घर के बगल में ही स्थित एक दो मंजिला मकान में रखे गए भूसे के अंदर से हिमांशु का शव मिला है। जिससे परिजनों के बीच कोहराम  मचा हुआ है। 


इस  बात की सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। रोहतास के एसपी रौशन कुमार फॉरेंसिक जांच टीम के साथ पहुंचे जिसके बाद पूरे मामले की छानबीन शुरू की गयी। बता दें कि 26 जनवरी की दोपहर सुधीर सिंह के 7 वर्षीय पुत्र हिमांशु अचानक गायब हो गया था। जिसके बाद गुमशुदगी का मामला परिजन मान रहे थे। 


लेकिन आज जब घर के बगल से ही शव से बदबू आने लगी तब लोगों को अंदेशा हुआ तब खोजबीन की गई तब सात वर्षीय बालक हिमांशु का शव भूसे में से बरामद हुआ। परिजन हत्या की आशंका जता रहा है और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


रोहतास एसपी रौशन कुमार ने फिलहाल इस मकान में रह रहे एक महिला को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तनाती की गई है और मामले की छानबीन की जा रही है। एसपी रौशन कुमार का कहना है कि जांच में बहुत कुछ मिला है। जिसे फिलहाल खुलासा नहीं किया जा सकता। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता