ब्रेकिंग
युवाओं के लिए अच्छी खबर: बिहार के इन 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों में जल्द शुरू होगी AI की पढ़ाई, AICTE ने दी मंजूरीकंबोडिया मानव तस्करी और साइबर गुलामी केस में NIA का एक्शन, मुख्य आरोपी समेत 5 के खिलाफ पटना की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीटकौन हैं IAS अधिकारी पद्मा जायसवाल? 23 साल की नौकरी के बाद जिन्हें केंद्र सरकार ने किया बर्खास्तसपा नेता आजम खान को कोर्ट से बड़ा झटका, विवादित बयान मामले में 2 साल की सजाBihar News: सम्राट चौधरी का ‘विजन बिहार, तीन भरोसेमंद मंत्रियों को अति महत्वपूर्ण जिलों का बनाया प्रभारी, दांव लगाने के पीछे की क्या है वजह ? युवाओं के लिए अच्छी खबर: बिहार के इन 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों में जल्द शुरू होगी AI की पढ़ाई, AICTE ने दी मंजूरीकंबोडिया मानव तस्करी और साइबर गुलामी केस में NIA का एक्शन, मुख्य आरोपी समेत 5 के खिलाफ पटना की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीटकौन हैं IAS अधिकारी पद्मा जायसवाल? 23 साल की नौकरी के बाद जिन्हें केंद्र सरकार ने किया बर्खास्तसपा नेता आजम खान को कोर्ट से बड़ा झटका, विवादित बयान मामले में 2 साल की सजाBihar News: सम्राट चौधरी का ‘विजन बिहार, तीन भरोसेमंद मंत्रियों को अति महत्वपूर्ण जिलों का बनाया प्रभारी, दांव लगाने के पीछे की क्या है वजह ?

Minor girl sold by parents : कौशाम्बी में मानवता शर्मसार...माता-पिता ने बेटी का 5 लाख में किया सौदा, किशोरी ने खुद बताई आपबीती

Minor girl sold by parents : कौशाम्बी जिले के करारी थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की ने अपने ही माता-पिता पर उसे 5 लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाया है।

कौशाम्बी, करारी थाना, नाबालिग लड़की, माता-पिता, मानव तस्करी, 5 लाख, एटा, दुष्कर्म, पुलिस, जांच, Kaushambi, Karari police station, minor girl, parents, human trafficking, 5 lakh, Eta, rape, police, inv
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Minor girl sold by parents :उत्तर प्रदेश के  कौशाम्बी जिले के करारी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। एक 13 वर्षीय किशोरी ने अपने ही माता-पिता पर उसे पांच लाख रुपये में बेचने का गंभीर आरोप लगाया है।


पुलिस को दिए गए बयान में किशोरी ने बताया कि गांव बिहरोजपुर निवासी कमलेश पासी अक्सर उसके घर आता था और कई बार एटा जिले के नगला रामपुर गांव के कर्मवीर यादव को भी साथ लाता था। 14 मार्च को दोनों फिर से उसके घर आए, जहां माता-पिता ने उनका स्वागत किया। किशोरी ने बताया कि उस शाम वह अचानक चक्कर आने के कारण जल्दी सो गई। 


जब उसकी आंख खुली, तो वह खुद को एटा स्थित कर्मवीर यादव के घर में पाई।किशोरी का आरोप है कि कर्मवीर ने उसे बताया कि उसने पांच लाख रुपये में उसके माता-पिता से उसे खरीदा है। 16 मार्च की रात मौका मिलते ही वह किसी तरह वहां से भाग निकली और अपने घर पहुंची, लेकिन माता-पिता ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया। 


इसके बाद वह मंझनपुर क्षेत्र में रहने वाली अपनी बुआ के पास पहुंची और उन्हीं के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। करारी थाना प्रभारी विनीत सिंह ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर उसके माता-पिता समेत चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। यह घटना न सिर्फ समाज की गिरती संवेदनशीलता की तस्वीर पेश करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि कैसे मासूम बच्चियों की जिंदगी पैसों के सौदे में तब्दील हो रही है।



टैग्स

संबंधित खबरें