ब्रेकिंग
कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी

Koraput Gangrape: ओडिशा के कोरापुट में नाबालिग से गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार

Koraput Gangrape Case: ओडिशा के कोरापुट में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Koraput Gangrape Case
सांकेतिक तस्वीर
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Koraput Gangrape Case: ओडिशा के कोरापुट से क्राइम की शर्मनाक खबर है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना कोरापुट जिले के लक्ष्मीपुर इलाके की है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात चार युवकों ने एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। 


रिपोर्ट के अनुसार, नाबालिग लड़की शनिवार रात ओडियापेन्था ग्राम पंचायत के अंतर्गत बिरिगुडा गांव में स्टेज प्रोग्राम देखने गई थी। जहां प्रोग्राम के बीच से 4 लड़के पीड़िता को सूनसान जगह पर ले गये और वहां उसके साथ गैंगरेप किया। घटना का पता तब चला जब आज सुबह लक्ष्मीपुर पुलिस स्टेशन में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया। 


घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने फौरन जांच शुरू कर दी। पुलिस ने छापेमारी करके 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गये आरोपी रायगडा जिले के टिकिरी तहसील के नकाटीगुडा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस फिलहाल आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि उचित जांच के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता