ब्रेकिंग
कंबोडिया मानव तस्करी और साइबर गुलामी केस में NIA का एक्शन, मुख्य आरोपी समेत 5 के खिलाफ पटना की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीटकौन हैं IAS अधिकारी पद्मा जायसवाल? 23 साल की नौकरी के बाद जिन्हें केंद्र सरकार ने किया बर्खास्तसपा नेता आजम खान को कोर्ट से बड़ा झटका, विवादित बयान मामले में 2 साल की सजाBihar News: सम्राट चौधरी का ‘विजन बिहार, तीन भरोसेमंद मंत्रियों को अति महत्वपूर्ण जिलों का बनाया प्रभारी, दांव लगाने के पीछे की क्या है वजह ? छपरा में एक पति ने पत्नी की प्रेमी से करवाई शादी, 4 बच्चों के सामने मंदिर में हुआ अनोखा विवाहकंबोडिया मानव तस्करी और साइबर गुलामी केस में NIA का एक्शन, मुख्य आरोपी समेत 5 के खिलाफ पटना की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीटकौन हैं IAS अधिकारी पद्मा जायसवाल? 23 साल की नौकरी के बाद जिन्हें केंद्र सरकार ने किया बर्खास्तसपा नेता आजम खान को कोर्ट से बड़ा झटका, विवादित बयान मामले में 2 साल की सजाBihar News: सम्राट चौधरी का ‘विजन बिहार, तीन भरोसेमंद मंत्रियों को अति महत्वपूर्ण जिलों का बनाया प्रभारी, दांव लगाने के पीछे की क्या है वजह ? छपरा में एक पति ने पत्नी की प्रेमी से करवाई शादी, 4 बच्चों के सामने मंदिर में हुआ अनोखा विवाह

रेड लाइट एरिया से नेपाल की नाबालिग लड़की बरामद, आरोपी सेराज नट गिरफ्तार, घर को किया गया सील

नाबालिग लड़की को अपने घर का पता मालूम नहीं है सिर्फ पिता का नाम पता है। वह घर के बारे में बताती है कि उसका घर नेपाल बॉर्डर से सटा हुआ है।

BIHAR POLICE
नाबालिग बरामद
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा के चांदनी चौक के समीप स्थित रेड लाईट एरिया से एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने सखी, वन स्टॉप सहित महिला थाने की मदद से बरामद किया है। वहीं एक आरोपी सेराज नट को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के घर को सील कर दिया गया है। लड़की नेपाल की बताई जा रही है। पुलिस नेपाल और नेपाल से सटे भारतीय क्षेत्र के पुलिस से सम्पर्क में लगी है। 


जानकारी के अनुसार लड़की लगभग चार पांच साल से यहां थी। उसने किसी के मोबाईल से डायल 112 पर कॉल कर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने टीम गठित कर कारवाई का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू कर उसे सहरसा सदर थाना लायी। इसको लेकर सहरसा मुख्यालय के डीएसपी 2 कमलेश्वरी प्रसाद सिंह ने मंगलवार को जानकारी देते हुए कहा कि बीते पांच साल से एक नाबालिक लड़की रेड लाईट एरिया के निवासी सेराज नट के घर पर रह रही थी। 


लड़की के अनुसार वह अपने माता पिता के साथ चार पांच साल पहले ट्रेन से जा रही थी, इसी दौरान वह बिछड़ गई। जहां से उसे बहला फुसलाकर सहरसा रेड लाईट एरिया में बेच दिया गया था। पहले उससे घर का काम काज कराया जाता था। बाद में उसे अनैतिक कार्य में धकेल दिया गया। विरोध करने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। सोमवार की देर शाम उसे एक मोबाईल हाथ लगा और उसने कॉल कर मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने उसका लोकेशन ट्रेस कर कारवाई की।


पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की को अपने घर का पता मालूम नहीं है सिर्फ पिता का नाम पता है। वह घर के बारे में बताती है कि उसका घर नेपाल बॉर्डर से सटा हुआ है। लड़की ने काउंसलिंग में पुलिस को बताया है कि जिस वक्त उसे सहरसा लाया गया था, उसकी उम्र करीब 10 वर्ष थी। मुख्यालय डीएसपी सह एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के नोडल अधिकारी कमलेश्वरी प्रसाद सिंह ने कहा कि आरोपी का घर को मांगलवार को सील कर दिया गया है। 


आरोपी सेराज नट के खिलाफ देह व्यापार और ह्यूमन ट्रैफिकिंग के तहत सुसंगत धाराओं में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर नेपाल पुलिस से भी संपर्क की गई है। माता-पिता और घर का पता लगाया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें