ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: पेड़ से लटका मिला नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका का शव, हत्या की आशंका जता रहे ग्रामीण

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया में एक नाबालिग प्रेमी जोड़े का शव पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना संदिग्ध मानी जा रही है और ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
शव मिलने से सनसनी
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया में एक प्रेमी जोड़े का शव संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। दोनों मृतक दो गांव के रहने वाले हैं। घटना लौरिया थाना क्षेत्र के सिसवनिया पंचायत के बरवा शेख सरेह स्थित बगीचे की है।


मृतक युवक की पहचान सिसवनिया पंचायत के बरवा गांव के मंगनी सहनी के 16 वर्षीय एकलौते पुत्र विवेक के रूप में हुई है। तो वहीं युवती की पहचान नगर पंचायत के ढढवा गांव नथु महतो के 15वर्षीय पुत्री आरती के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया की प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा हैं। पुलिस हर पहलू पर सूक्ष्मता से जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच बेतिया भेजवाने की प्रक्रिया में लगे है। 


जानकारी के अनुसार, विवेक के पिता भी मजदूरी करने बाहर गए है और आरती के पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। विवेक और आरती एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों परिवारों को इस संबंध के बारे में जानकारी थी और दोनों की शादी के लिए दोनों परिवारों में सकारात्मक प्रयास हो रहा था, इसी बीच दोनों ने अपनी जान दे दी। 


ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि दूसरे जगह दोनों की हत्या कर शव को यहां लाकर लटका दिया गया है। अब पुलिसिया जांच से ही इस रहस्य का पर्दा उठ सकेगा। सूत्रों की मानें तो आरती शनिवार की देर शाम से अपने घर से गायब थी। खोजबीन के दौरान आरती का शव बरवा सरेह में विवेक के साथ फंदे से लटका मिला है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता