ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

खगड़िया में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, बाप-बेटे मिलकर बनाते थे हथियार और करते थे तस्करी

लोगों को दिखाने के लिए बाप-बेटे मजदूरी किया करते थे। ताकि किसी को उन पर शक ना हो। जब पुलिस ने दोनों को दबोचा तब असली चेहरा सामने आ गया। दोनों बाप-बेटे मिनी गन फैक्ट्री चला रहे थे। खुद हथियार बनाते और उसे बेचा करते थे।

BIHAR POLICE
हथियार तस्कर गिरफ्तार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: खगड़िया पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। मजदूरी की आड़ में पिता और पुत्र अवैध हथियार बनाते थे और हथियार की तस्करी किया करते थे। इन दोनों बाप-बेटे को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को जेल भेजा गया है। 


घटना खगड़िया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मथार दियारा इलाके की है जहां अवैध मिनी गन फैक्ट्री का संचालन दोनों बाप-बेटे कर रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों बाप-बेटे को दबोचा। इनके पास से पुलिस ने 4 देसी कट्टा, कई अर्धनिर्मित कट्टा और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद किया है। 


इस बाबत एसपी राकेश कुमार ने बताया कि पिता और पुत्र मजदूरी के आड़ में हथियार बनाया करते थे और साथ में हथियारों की तस्करी का काम किया करते थे। गिरफ्तार प्रेम शर्मा 2003 में भी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका था। प्रेम शर्मा का बेटा शंभू शर्मा भी हथियार बनाने का काम करता था। दोनों बाप बेटे को आज पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।