ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

BIHAR CRIME: भागलपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, पुलिस को देखते ही हथियार तस्कर मोहम्मद शरीफ हुआ फरार

मो. शरीफ एक घर में हथियार बनाता और उसे मार्केट में सप्लाई किया करता था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जब छापेमारी की तब मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ। पुलिस पर नजर पड़ते ही वो फरार हो गया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

BIHAR POLICE
मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर जिले में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। मौके से बड़ी संख्या संख्या में निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार बरामद किया गया। हांलाकि पुलिस को देखते ही हथियार तस्कर मौके से भागने में सफल हो गये। पुलिस की इस कार्रवाई से हथियार तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। फरार हथियार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


मामला सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के घोरघट इलाके की है। जहां पुलिस ने छापेमारी कर एक घर में संचालित मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से हथियार और उपकरण बरामद किया है। वही पुलिस पर नजर पड़ते ही मुख्य आोपी मो. शरीफ उर्फ कटकू मौक से फरार हो गया। जिसका पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है। इससे पहले मुंगेर जिले के बरियारपुर में आर्म्स एक्ट मामले में वो जेल जा चुका है। वह हथियारों को बनाता है सप्लाई भी करता है। इस काम में वो लंबे समय से लगा हुआ है। 


स काम में उसने कई लोगों को भी लगा रखा है। वह एक घर में हथियार बनाने का काम करता था। जब पुलिस ने वहां छापेमारी की तब वहां से एक निर्मित देसी पिस्टल, दो अर्ध निर्मित देसी पिस्टल, चार गोली, चार मैगजीन, तीन ड्रिल मशीन, हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाला कच्चा माल और उपकरण बरामद किया है। फरार हथियार तस्कर मो. शरीफ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द पूरे नेटवर्क का भंडोफोड़ किया जाएगा और फरार मोहम्मद शरीफ को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।