ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

मायके वालों के साथ मिलकर पत्नी ने जूते-चप्पल से पति को पीटा, पति पर लगाया मारपीट और दहेज मांगने का आरोप

ARRAH: बिहार के आरा सदर अस्पताल में एक अजीबो-गरीब मामला देखने को मिला। जहां इलाज कराने आई पत्नी ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर सरेआम पति की चप्पल और लात घूसों से पिटाई कर दी

मायके वालों के साथ मिलकर पत्नी ने जूते-चप्पल से पति को पीटा, पति पर लगाया मारपीट और दहेज मांगने का आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH: बिहार के आरा सदर अस्पताल में एक अजीबो-गरीब मामला देखने को मिला। जहां इलाज कराने आई पत्नी ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर सरेआम पति की चप्पल और लात घूसों से पिटाई कर दी। यह सब होने के बाद हालात को भांपते हुए पति मौके से भाग निकलने में भलाई समझा और वहां से खिसक गया। दरअसल पति की पिटाई की वजह पत्नी के मायके वालों द्वारा दहेज में सोने की अंगूठी का डिमांड पूरा नहीं करने पर गर्भवती पत्नी को प्रताड़ित करने से जुड़ा हुआ है।


वही इस दौरान अस्पताल में मौजूद किसी शख्स ने इस मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पत्नी और उसके मायके वालों ने मिलकर दामाद की पिटाई कर दी। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो शनिवार देर रात सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की है।वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद कुर्ता पहने एक युवक को तीन चार महिलाएं चप्पल और लात घूसों से दनादन पिटाई कर रहे हैं। जबकि वहां मौजूद लोगों के द्वारा बीच बचाव कर महिलाओं से पीट रहे युवक को छुड़ाकर भागने का इशारा किया जा रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि कोईलवर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-13 निवासी मोहम्मद रिजवान की पत्नी हसबुन निशा ने बताया कि उसकी शादी को 8 साल बीत चुके है। बावजूद इसके पति दहेज में सोने की पांच अंगूठी मांग कर रहा है और नहीं देने पर 8 साल से मारपीट किया करता है। पत्नी को प्रताड़ित करता है। पत्नी का कहना है कि घरेलू खर्च में भी पति मदद नही करता है। वो गर्भवती है इसके बावजूद उसको मारता पीटता रहता है।


पीड़िता ने बताया कि आज जब हम सदर अस्पताल में खुद को दिखाने आये तो वो भी पहुंच गया और यहां भी विवाद करने लगा। जिसके बाद मेरी मां और भाई ये सब देख लिए और उसको मारने लगे। दामाद को चप्पल से मारने का वीडियो भी किसी ने कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


वहीं इस घटना के वक्त सदर अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।.मामले की तूल पकड़ते देख पति मौके से फरार हो गया.मौके पर मारपीट और हो हंगामा देख सदर अस्पताल के कर्मियों के द्वारा डायल 112 को फोन कर दिया गया। जब पुलिस सदर अस्पताल में पहुंची तब जाकर मामला शांत हुआ। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता