ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

मायके जाने के बाद पति ने कर ली दूसरी शादी, बच्चे के साथ मरीन ड्राइव से गंगा में छलांग लगाने पहुंच गयी पीड़िता, फिर क्या हुआ जानिये?

PATNA: जमशेदपुर की लड़की के साथ हाजीपुर के लड़के ने शादी की। एक बच्चे के जन्म के बाद दोनों पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़ा होने लगा। बात इतनी बढ़ गयी कि पति ने पत्नी नीतू के साथ मारप

मायके जाने के बाद पति ने कर ली दूसरी शादी, बच्चे के साथ मरीन ड्राइव से गंगा में छलांग लगाने पहुंच गयी पीड़िता, फिर क्या हुआ जानिये?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: जमशेदपुर की लड़की के साथ हाजीपुर के लड़के ने शादी की। एक बच्चे के जन्म के बाद दोनों पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़ा होने लगा। बात इतनी बढ़ गयी कि पति ने पत्नी नीतू के साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। पति के इस रवैय्ये से आहत होकर पत्नी अपने बच्चे को साथ लेकर मायके चली गयी। 


जिसके बाद ना तो पति उसे फोन करता और ना ही बेटे की ही खबर लेता। पति के इस रवैय्ये से वो परेशान हो गयी। पति ने बेटे और पत्नी से बात करना तक बंद कर दिया। कुछ दिन पहले वो बच्चे को लेकर वापस पति के पास गयी तो पति उसका भरण पोषण करना तो दूर पत्नी और बच्चे को छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता नीतू ने पति की काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। 


तभी एक दिन उसे पता चला की उसने दूसरी शादी कर ली है और अभी दूसरी पत्नी के साथ ही रह रहा है। पति के वेबफाई पर नीतू काफी सदमे में आ गई और उसने मरीन ड्राइव से बच्चे के साथ गंगा में छलांग लगाने के लिए निचले हिस्से के रेलिंग पर चढ़ गई। 


तभी वहां मौजूद लोगों ने उसे गंगा में छलांग लगाने से रोका और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस महिला को बच्चे के साथ पटना सिटी के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में इलाज के लिए ले गयी। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने का मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।