ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

दो बच्चों का बाप बिहार का मौलवी निकला 'हैवान', 20 साल की लड़की का किया यौन शोषण, लोहे के गर्म रॉड से दाग दिया

DESK: बिहार के एक मौलवी को यौन उत्पीड़न के आरोप में कर्नाटक के बेंगलुरू से अरेस्ट किया गया है. गिरफ्तार मौलवी ने हैवानियत की हद पार करते हुए 20 साल की नौकरानी के साथ रेप किया,

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DESK: बिहार के एक मौलवी को यौन उत्पीड़न के आरोप में कर्नाटक के बेंगलुरू से अरेस्ट किया गया है. गिरफ्तार मौलवी ने हैवानियत की हद पार करते हुए 20 साल की नौकरानी के साथ रेप किया, उसके बाद उसे लोहे के गर्म रॉड से दाग दिया. आरोपी की पहचान रहबार इस्लाम परवेज के रूप में की गई है. आरोप है कि परवेज ने 20 साल की एक लड़की का शारीरिक शोषण किया फिर हैवानियत की हद को पार करते हुए उसे लोहे के गर्म रॉड से जला दिया. पुलिस ने मौलवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया है.


पुलिस ने बताया कि साल 2016 में मौलवी ने बेंगलुरु में एक लड़की को घरेलू काम करने के लिए रखा. इसके बदले उसने उसे रहने के लिए अपना घर दिया और सैलरी भी दी. लेकिन कुछ ही दिनों के बाद मौलवी लड़की को बुरी तरह से टॉर्चर करने लगा. पुलिस को शक है कि आरोपी की पत्नी को भी उसके गुनाहों की जानकारी थी.


आरोप के मुताबिक पीड़िता को ज्यादातर घर पर बंद करके मौलवी रखता था और उसका यौन शोषण करता था. वहीं लोहे के गर्म रॉड से जलाने के बाद भी पीड़िता को अस्पताल जाने की इजाजत नहीं दी. साथ ही लड़की को अपने माता-पिता से भी बात करने की इजाजत नहीं दी गई. वहीं लोगों को घटना की सूचना मिलने पर लड़की को मौलवी के चंगुल से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़िता का इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक उसके शरीर पर जलने के कई दाग हैं. बताया जा रहा है कि बिहार की रहने वाली एक महिला से परवेज की शादी हुई है और उसके दो बच्चे भी हैं.


टैग्स