ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

गैंगरेप के बाद हत्या मामला, परिजनों ने SP आवास का किया घेराव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलने का लगाया आरोप

PATNA: मसौढ़ी के गैंगरेप पीड़िता के परिजनों ने पटना पूर्वी एसपी कार्यालय का घेराव किया है. परिजनों ने डॉक्टर और आईओ पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलने का आरोप लगाया है. परिजनों ने दोनों

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: मसौढ़ी के गैंगरेप पीड़िता के परिजनों ने पटना पूर्वी एसपी कार्यालय का घेराव किया है. परिजनों ने डॉक्टर और आईओ पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलने का आरोप लगाया है. परिजनों ने दोनों पर मिली भगत का आरोप भी लगाया है और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

पटना के मसौढ़ी में रिश्ते में लगने वाले भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवती के साथ गैंगरेप किया था. पकड़ जाने के डर से ईंट-पत्थर से कुचकर युवती की हत्या कर दी थी. बताया जाता है कि छात्रा के पिता की मौत पहले ही हो चुकी है और वे अपने मां के साथ घर में रहती थी.

सिटी एसपी के अनुसार रिश्ते में भाई लगने वाले शख्स ने दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. शख्स के शरीर पर भी चोट के निशान हैं. वहीं अन्य की तलाश जारी है. गिरफ्तार शख्स ने पुलिस को शुरु में बरगलाने की कोशिश की थी. लेकिन जब पुलिन ने कड़ाई से पूछताछ किया तो वह टूट गया और सब बता दिया. चार युवक ने वारदात को अंजाम दिया है. चारों सीढ़ी लगा कर छात्रा के घर में घुसे थे. छात्रा ने काफी विरोध किया पर आसपास के लोगों की नींद नहीं खुली. वारदात को अंजाम देने के बाद पकड़े जाने के डर से सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी. 

टैग्स