ब्रेकिंग
पप्पू यादव ने एक दिन के भूख हड़ताल का किया ऐलान, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनीबिहार में सनसनीखेज वारदात: घर में अकेली महिला की बेरहमी से हत्या, लाखों की संपत्ति लूटकर फरार हुए बदमाशरांची में तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोके गए देवेंद्र नाथ महतो, पुलिस पर धक्का-मुक्की का आरोपसप्तक्रांति एक्सप्रेस में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़, अवैध पानी-जूस की बिक्री का खुलासा; 130 बोतलें जब्तविक्रमशिला सेतु की मरम्मत छठ तक टालने की मांग तेज, सांसद ने CM सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर की अपीलपप्पू यादव ने एक दिन के भूख हड़ताल का किया ऐलान, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनीबिहार में सनसनीखेज वारदात: घर में अकेली महिला की बेरहमी से हत्या, लाखों की संपत्ति लूटकर फरार हुए बदमाशरांची में तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोके गए देवेंद्र नाथ महतो, पुलिस पर धक्का-मुक्की का आरोपसप्तक्रांति एक्सप्रेस में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़, अवैध पानी-जूस की बिक्री का खुलासा; 130 बोतलें जब्तविक्रमशिला सेतु की मरम्मत छठ तक टालने की मांग तेज, सांसद ने CM सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर की अपील

मार्बल व्यवसाइयों से 26 लाख की लूट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग

ARARIYA : अररिया जिले के फारबिसगंज-नरपतगंज के बीच राजस्थान से आये चार मार्बल व्यवसाइयों से हथियार से लैस अपराधियों ने 26 लाख रुपये लूट लिए. लूट के दौरान अपराधियों ने दहशत फैला

मार्बल व्यवसाइयों से 26 लाख की लूट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग
First Bihar
2 मिनट

ARARIYA : अररिया जिले के फारबिसगंज-नरपतगंज के बीच राजस्थान से आये चार मार्बल व्यवसाइयों से हथियार से लैस अपराधियों ने 26 लाख रुपये लूट लिए. लूट के दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए व्यवसाई पर फायरिंग भी की. 


पीड़ित व्यवसाइयों की पहचान राजस्थान के डीडवाना प्रेम प्रकाश, लोसल के  जीवनराम, नेछवा के संजीव कुमार, नागौर के भगवान राम के रूप में की गई है. वारदात के बारे में बताया जा रहा है कि सभी व्यवसाई बीते 4 सितंबर को राजस्थान से फारबिसगंज के लिए निकले थे. इसी क्रम में करीब आधा दर्जन अपराधियों ने सभी व्यवसाइयों को घेर लिया और 26 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया. 


बाद में जान बचाकर सभी व्यवसाई किसी तरह फारबिसगंज थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. पुलिस भी सभी पीड़ितों से पूछताछ कर मामले की पड़ताल में जुट गई है. पीड़ित व्यवासियों ने बताया कि वे लोग मार्बल का बिज़नस करते हैं. भारत-नेपाल क्षेत्र होने के नाते फारबिसगंज में मार्बल के बिजनेस के लिए प्लॉट के लिए रुपये लेकर आ रहे थे लेकिन फारबिसगंज-नरपतगंज के बीच आधा दर्जन हथियार से लैस अपराधियों ने उन लोगों के रुपये लूट लिए और उन लोगों पर फायरिंग भी की. वे लोग किसी तरह बाल-बाल बच गए लेकिन घटना के बाद सभी व्यवासियों में दहशत व्याप्त है.