ब्रेकिंग
बिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, इस दिन झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव; जयपुर से दरभंगा की यात्रा होगी सुगमBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्टबिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, इस दिन झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव; जयपुर से दरभंगा की यात्रा होगी सुगमBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्ट

मणिपुर के पान मसाला कारोबारी से 15 लाख रंगदारी मांगने वाला सीतामढ़ी से गिरफ्तार, रीगा पुलिस ने दो को दबोचा

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी से मणिपुर के पान मसाला कारोबारी से रंगदारी मांगी गयी थी। रंगदारी मांगने वाले ने फोन करके कहा था कि 15 लाख पहुंचा दो नहीं तो अंजाम बुरा होगा। बिहार

मणिपुर के पान मसाला कारोबारी से 15 लाख रंगदारी मांगने वाला सीतामढ़ी से गिरफ्तार, रीगा पुलिस ने दो को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी से मणिपुर के पान मसाला कारोबारी से रंगदारी मांगी गयी थी। रंगदारी मांगने वाले ने फोन करके कहा था कि 15 लाख पहुंचा दो नहीं तो अंजाम बुरा होगा। बिहार के बेखौफ अपराधियों ने पान मसाला कारोबारी को यह धमकी दी कि रोकड़ा नहीं मिला तो तुम्हारे भाई को मार देंगे।


धमकी मिलने के बाद पीड़ित कारोबारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सीतामढ़ी की रीगा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आखिरकार पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने में सफला मिल गयी। रीगा पुलिस ने दो अपराधियों को दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से वह मोबाइल बरामद हुआ है जिससे इन लोगों ने सीतामढ़ी में बैठकर मणिपुर के पान मसाला व्यवसायी से रंगदारी मांगी थी और जान से मारने की धमकी दी थी। 


सदर डीएसपी के नेतृत्व में की गई छापेमारी में पुलिस को सफलता हाथ लगी है।सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि मणिपुर के पान मसाला व्यवसायी हरिश्चचंद्र प्रसाद को फोन करके रंगदारी मांगी गयी थी। इन अपराधियों ने कहा था कि कैश नहीं पहुंचाए तो तुम्हारे भाई दिलीप प्रसाद को मार देंगे। धमकी देने वाला शख्स अब पुलिस की गिरफ्त में है। दोनों की पहचान अमर और निवेश के रूप में हुई है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।  


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता