ब्रेकिंग
देवराहा बाबा की कर्मभूमि नोआवाँ में गूंजी श्रीराम कथा, पाँचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦देवराहा बाबा की कर्मभूमि नोआवाँ में गूंजी श्रीराम कथा, पाँचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में

दहेज के लिए पति ने पत्नी की कर दी हत्या, एक साल पहले हुई थी शादी

PATNA: पति ने दहेज की खातिर गला दबाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना पटना जिले के म

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  पति ने दहेज की खातिर गला दबाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना पटना जिले के मनेर थाना इलाके के सादिकपुर बगीचा का है. युवती की एक साल पहले ही शादी हुई थी.

युवती को किया जाता था प्रताड़ित

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतका की शादी एक साल पहले सादिकपुर गांव के रहने वाले अवधेश कुमार से हुई थी. शादी के कुछ महीने बाद ही ससुराल वालों ने मृतका को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. मृतका के पिता संजय प्रसाद सिंह का कहना है कि शादी के बाद से ही मायके से रुपए लाने के लिए मृतका के ऊपर दबाव बनाया जा रहा था. यही वजह है कि पैसे के लोभ में उसकी बेटी की हत्या कर दी गई.

आरोपी घर छोड़कर फरार

सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मनेर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल गिरफ्तारी के डर से सभी आरोपी घर से फरार हैं. गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sumit Kumar

FirstBihar संवाददाता