ब्रेकिंग
मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?

पटना: मंदिर से लौट रही लड़की को मनचले ने किया प्रपोज, रिजेक्ट करने पर मारा थप्पड़, कहा- 3 साल बाद करूंगा शादी

PATNA: राजधानी पटना में मनचलों की हरकतों से आए दिन लड़कियों को परेशानी झेलनी पड़ती है. ताजा मामला पाटलिपुत्र इलाके की है, जहां एक मनचले ने लड़की के साथ बदसलूकी की है. साईं मंद

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में मनचलों की हरकतों से आए दिन लड़कियों को परेशानी झेलनी पड़ती है. ताजा मामला पाटलिपुत्र इलाके की है, जहां एक मनचले ने लड़की के साथ बदसलूकी की है. साईं मंदिर से लौट रही एक लड़की को आशीष नाम के लड़के ने रोका और उसे प्रपोज किया.


लड़की जब नहीं रुकी तब मनचले ने छात्रा को थप्पड़ जड़ दिया और धक्का देकर उसे गिरा दिया. इतना ही नहीं लड़के ने सरेआम लड़की को धमकी दी. मोबाइल से फोनकर खुद पुलिस बनकर उसे धमकी दी फिर कहा कि 'तीन साल बाद मैं तुमसे शादी करूंगा'. घटना के बाद लड़की पुलिस थाने पहुंची.


पीड़िता ने बताया कि वो सीवान की रहने वाली है और पटना में रहकर पढ़ाई करती है. तीन महीने से आशीष नाम का लड़का आते-जाते उसका पीछा करता था और अश्लील कमेंट करता था. गुरुवार को जब वो मंदिर से लौट रही थी तब उसने पीड़िता को रोका और उसके साथ बदसलूकी की. छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए 20 साल के आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया है. 


टैग्स