ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar News: बिहार में रसगुल्ला खाने से शख्स की मौत, मुंह में डालते ही तड़पकर चली गई जान; वजह कर देगी हैरान

Bihar News: बिहार के शेखपुरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां रसगुल्ला खाने से एक बुजुर्ग शख्स की जान चली गई. रसगुल्ला मुंह में डालते ही बुजुर्ग की तड़पकर मौत हो गई.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: शेखपुरा में उस वक्त लोग हैरान रह गए जब रसगुल्ला खाने के बाद एक बुजुर्ग की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। मिठाई दुकान में रसगुल्ला खाने के बाद बुजुर्ग शख्स छठपटाने लगा और जबतक लोग कुछ समझ पाते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र स्थित कोर्ट कैंपस के पास की है।


मृतक की पहचान सदर प्रखंड के कुसुम्भा गांव निवासी 60 वर्षीय बाल्मीकि बिंद के तौर पर हुई है। इस घटना के वक्त उनकी पत्नी भी साथ मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को सबुजा देवी अपने पति के साथ शेखपुरा कोर्ट पहुंची थीं। किसी का जमानतदार बनने के लिए दोनों पति-पत्नी कोर्ट पहुंचे थे।


इसी बीच भूख महसूस होने पर दोनों कोर्ट परिसर के पास स्थित एक मिठाई की दुकान में गए। दोनों ने दुकानदार को रसगुल्ला लाने का ऑर्डर दिया। वेटर रसगुल्ला लेकर आया और जैसे ही बुजुर्ग ने रसगुल्ला मुंह में डाला छटपटाने लगा और देखते ही देखते जमीन पर गिर गया। इस घटना के बाद दुकान में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।


आनन-फानन में बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच करने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि रसगुल्ला का अंश सांस की नली में फंस गया होगा, जिसके कारण बुजुर्ग की जान चली गई होगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।