ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

सीतामढ़ी में शख्स की निर्मम हत्या, गुस्साए लोगों ने कई दुकानें फूंकी, इलाके में अफरा-तफरी

SITAMARHI : इस वक़्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने भवदेपुर चमड़ा गोदाम के पास एक शख्स की निर्मम तरीके से हत्या कर दी. इतना ही नहीं अपराधियों ने ह

सीतामढ़ी में शख्स की निर्मम हत्या, गुस्साए लोगों ने कई दुकानें फूंकी, इलाके में अफरा-तफरी
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : इस वक़्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने भवदेपुर चमड़ा गोदाम के पास एक शख्स की निर्मम तरीके से हत्या कर दी. इतना ही नहीं अपराधियों ने हत्या कर शव को फ़ेंक दिया. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. मामला रीगा थाना क्षेत्र के भवदेपुर चमड़ा गोदाम का बताया जा रहा है. 



इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोगों ने सड़क जामकर कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आये. वहीं, बवाल के दौरान दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प भी हो गई जिसके बाद आनन फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. 


घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस स्थिति को काबू करने में जुट गई. पुलिस के पहुंचने के बाद भी लोगों का प्रदर्शन जारी रहा. लोग हत्यारे को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते नजर आये. बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता