ब्रेकिंग
एक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमभोजपुर में बिगड़े हालात! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर बढ़ने से कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट; तीन स्कूलों में पढ़ाई बंदपापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीटबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीएक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमभोजपुर में बिगड़े हालात! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर बढ़ने से कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट; तीन स्कूलों में पढ़ाई बंदपापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीटबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसी

मखन दादा ने अलग अंदाज में मांगी रंगदारी, खत में लिखा..श्रीमान् सविनय निवेदन है कि 50 लाख रुपया चाहिए, नहीं तो..

NAWADA: बिहार में अपराधी बेखौफ हो चुके है। शायद यही कारण है कि वे एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार बदमाशों ने रेल अधीक्षक से 50 लाख रुपये बतौर रंगदा

मखन दादा ने अलग अंदाज में मांगी रंगदारी, खत में लिखा..श्रीमान् सविनय निवेदन है कि 50 लाख रुपया चाहिए, नहीं तो..
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: बिहार में अपराधी बेखौफ हो चुके है। शायद यही कारण है कि वे एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार बदमाशों ने रेल अधीक्षक से 50 लाख रुपये बतौर रंगदारी की मांग की है। रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। यह धमकी खत के माध्यम से बदमाश मखन दादा ने शालीनता पूर्वक दी है।


 नवादा के तिलैया जंक्शन के सूचना पट पर धमकीभरा पत्र मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। गया के रेल अधीक्षक के नाम से बड़े ही शालीनता पूर्वक पत्र लिखकर रंगदारी मांगी गयी है। धमकीभरे पत्र में बदमाशों ने यह लिखा कि सेवा में..श्रीमान रेल अधीक्षक महोदय..सविनय निवेदन है कि 50 लाख रुपया चाहिए नहीं तो बड़ा बाबू को गोली मार दिया जाएगा और गेटमैन को भी मार दिया जाएगा। अगर जिन्दगी चाहिए तो तिलैया नदी पुल के पास पैसा पहुंचा देना। मांग करने वाला मखन दादा। 


अपराधी मखन दादा ने बिलकुल ही अलग अंदाज में रंगदारी की मांग की है। इस पत्र को पढ़कर हर कोई हैरान है। मामले की सूचना जीआरपी और आरपीएफ को दी गयी है। रेलवे के वरीय अधिकारियों और नरहट थाने को भी इस धमकीभरे पत्र के मिलने की जानकारी दी गयी। रंगदारी मांगने वाले मखन दादा कौन है इसका पता लगाया जा रहा है। मखन दादा के इस धमकीभरे खत के मिलने से रेल अधीक्षक और गेटमैन काफी दहशत में हैं। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता