ब्रेकिंग
'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा

मजदूरी करने से किया मना, तो दबंगों ने मजदूर को मार दी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

MADHEPURA : बिहार में अपराध का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर की तरफ बढ़ रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जिस दिन अपराध की घटना निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताज

मजदूरी करने से किया मना, तो दबंगों ने मजदूर को मार दी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MADHEPURA : बिहार में अपराध का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर की तरफ बढ़ रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जिस दिन अपराध की घटना निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के मधेपुरा से निकल कर सामने आया है। यहां, एक मजदूर को मजदूरी करने से इंकार करना इतना महंगा पड़ गया की उससे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। 


दरअसल, बिहार के मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के साहुगढ़ में अहले सुबह दबंगों ने एक मजदूर को गोली मारकर घायल कर दिया और ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार, साहुगढ़ कारू टोला वार्ड नंबर 5 निवासी सुरेश यादव मजदूरी का काम करते हैं। इसी को लेकर गांव  के ही सदानंद यादव नामक व्यक्ति ने उन्हें अपने यहां मजदूरी करने को बुलाया था और मजदूरी करने से मना करने पर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।


इस मामले में मृतक सुरेश यादव के पुत्र अमरदीप कुमार ने बताया कि उनके पिता गांव में ही रहकर मजदूरी का काम किया करते थे। बीते कुछ दिनों से गांव के ही दबंग सदानंद यादव उन्हें अपने यहां मजदूरी करने के लिए बार-बार प्रताड़ित कर रहे थे। लेकिन, पिता ने उनकेयहां मजदूरी करने से मना कर दिया तो उन लोगों ने पिता को गोली मार दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें मधेपुरा सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया और वहां पहुंचते हैं उनकी मौत हो गई। 


इधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही मधेपुरा थाना की पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया है। इस बाबत मधेपुरा सदर थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। इस घटना से एक तरफ जहां क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं,दूसरी तरफ सुनीता के परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता