ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

महिला पर गोलीबारी मामले में 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, पूर्व मंत्री के बहू का नाम आया सामने

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र में बीते दिनो संस्कृति नामक महिला पर हुई गोलीबारी मामले में अब मुजफ्फरपुर पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्त

महिला पर गोलीबारी मामले में 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, पूर्व मंत्री के बहू का नाम आया सामने
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र में बीते दिनो संस्कृति नामक महिला पर हुई गोलीबारी मामले में अब मुजफ्फरपुर पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए मुजफ्फरपुर एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि बीते दिनों मुजफ्फरपुर जिले के बेला थाना क्षेत्र में ऑफिस जाने के दौरान संस्कृति नामक एक महिला पर अपराधियों द्वारा तकरीबन 6 राउंड गोलीबारी की गयी थी। 


जिसमें संस्कृति नामक महिला को तीन गोली लगी थी। जिसमे वह बुरी तरह ज़ख्मी हो गई थी। जिसके बाद ईलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वही मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित टाऊन एएसपी भानु प्रताप सिंह और डीआईयू के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच टीम लगातार पूरे मामले की जांच में जुटी थी इसी बीच गठित विशेष टीम ने तकनीकी सूचना के आधार पर मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है वही गिरफ्तार चारों आरोपी की पहचानअभिनित कुमार शिव सेख कृष्ण कुमार और तुषार के रूप में हुई है। 


वही मामले में एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला संस्कृति के पति आर्यन कुमार से रूपा शर्मा नामक महिला के कुछ विशेष संबंध थे जिसको लेकर इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया गया था। वही गिरफ्तार चार अपराधियों में से दो अपराधी अविनीत और तुषार नामक युवक रूपा शर्मा के एक फोर व्हीलर एजेंसी में काम करता है जबकि कृष्णा कुमार शूटर है और शिव सेख के द्वारा पूरे मामले को लेकर शूटर को पैसा उपलब्ध कराया गया था। 


वही इस घटना को अंजाम देने के लिए 10 लाख रुपए में सौदा तय हुआ था जिसमें से शूटर को अभी तक 3 लाख 50 हज़ार रुपए की राशि मिल चुकी है वही गिरफ्तार सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है बही तीन शूटर और मामले के मुख्य साजिशकर्ता रूपा शर्मा की तलाश विशेष टीम के द्वारा अभी भी लगातार की जा रही है।