ब्रेकिंग
बिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांग

महिला को शादी का झांसा देकर असम से बिहार ले आया शख्स, अश्लील वीडियो बनाकर पार की हैवानियत की सारी हद

SUPAUL : सुपौल में एक महिला के साथ यौन शौषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी शख्स महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ पिछले दो महीने से जबरन शारीरिक संबंध

महिला को शादी का झांसा देकर असम से बिहार ले आया शख्स, अश्लील वीडियो बनाकर पार की हैवानियत की सारी हद
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SUPAUL : सुपौल में एक महिला के साथ यौन शौषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी शख्स महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ पिछले दो महीने से जबरन शारीरिक संबंध बना रहा था। असम की रहने वाली पीड़ित महिला की शिकायत पर त्रिवेणीगंज पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


दरअसल, त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के पतरघट्टी निवासी प्रिंस राज ने असम की एक तलाकशुदा महिला को एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए शादी का झांसा देकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर सुपौल के त्रिवेणीगंज स्थित अपने घर लेकर चला आया। असम से बिहार आने के दौरान आरोपी ने सिल्लीगुड़ी स्थित एक मंदिर में शादी भी कर ली। शादी करने के बाद दोनों सुपौल पहुंचे। सुपौल पहुंचने के बाद आरोपी ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान उसने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया।


आरोपी शख्स अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। इस दौरान उसने महिला के खाते से 6 लाख रुपए भी निकाल लिये। जब पैसे खत्म हो गए तो आरोपी पीड़ित महिला और उसकी 4 साल की बेटी के साथ मारपीट करने लगा था। इतना ही नहीं आरोपी 4 वर्षीय मासूम बच्ची का हाथ पैर बांधकर उसे बिजली का झटका देता था।


महिला जब पुलिस में जाने की बात कहती तो प्रिंस राज उसे और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देता था। आरोपी शख्स पहले से शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है, पति की करतूतों से तंग आकर पत्नी उसे पहले ही छोड़ चुकी है। आरोपी प्रिंस राज की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने किसी तरह पुलिस से संपर्क किया और अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच कराने के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता