ब्रेकिंग
Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर और स्टाफ नहीं बना सकेंगे रील, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त आदेश; बच्चों की निजता का दिया हवाला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर और स्टाफ नहीं बना सकेंगे रील, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त आदेश; बच्चों की निजता का दिया हवाला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी

एक्सक्लूसिव : महिला की डेड बॉडी को कब्र से निकालकर अपराधियों ने काटा गला, पुलिस की उड़ी नींद

SITAMARHI : एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिसके कारण लोगों के होश उड़ गए हैं. सीतामढ़ी जिले में महिला की डेड बॉडी को कब्र से निकालकर अपराधियों ने उसका गला काट दिया. घटना स

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिसके कारण लोगों के होश उड़ गए हैं. सीतामढ़ी जिले में महिला की डेड बॉडी को कब्र से निकालकर अपराधियों ने उसका गला काट दिया. घटना सामने आने के बाद पुलिस भी सकते में है. मामले की तहकीकात की जा रही है. 

वारदात सीतामढ़ी जिले की है. जहां बैरगनिया सिंदुरिया से एक भयावह घटना सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक 80 साल की सकीना खातून की मौत लगभग 40 दिन पहले हुई थी. सकीना के पति मोहर्रम अंसारी की मौत कुछ दिन पहले ही हो चुकी थी. इंतकाल के बाद सकीना खातून को कब्रिस्तान में दफनाया गया था. शनिवार को उसकी डेड बॉडी निकालकर अपराधियों ने उसका गला काट दिया. उसकी लाश को अपराधी फेंक कर फरार हो गए. 

घटना के कारणों का अबतक कुछ पता नहीं चल पाया है. परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाया कि अपराधियों की जल्द से जल्द पहचान कर उनको गिरफ्तार किया जाए. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि जादू-टोटके के चक्कर में महिला की लाश छेड़छाड़ किया गया है. उसकी सर को धड़ से अलग  कर दिया गया.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता