ब्रेकिंग
FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा

PATNA: महिला की अभद्र तस्‍वीरें कर दी वायरल, नवादा के 2 युवकों पर केस दर्ज

DESK: पटना के दानापुर थाने में एक महिला ने नवादा के दो युवक और उसके साथियों पर केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसकी अभद्र तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गयी है। नव

PATNA: महिला की अभद्र तस्‍वीरें कर दी वायरल, नवादा के 2 युवकों पर केस दर्ज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: पटना के दानापुर थाने में एक महिला ने नवादा के दो युवक और उसके साथियों पर केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसकी अभद्र तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गयी है। नवादा के दो युवकों पर ऐसा किए जाने की आशंका जताते हुए विवाहिता ने कुछ मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


दानापुर थाने में दर्ज की गयी शिकायत में महिला ने इस बात का जिक्र किया है कि मंगलवार को इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ युवकों ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरों को वायरल कर दिया है। जिससे वह काफी परेशान हैं। महिला ने कुछ मोबाइल नंबर पुलिस को उपलब्ध कराया है। महिला को आशंका है कि इन मोबाइल नंबरों से ही उन्हें बदनाम करने के लिए ऐसा किया गया है। जिसके बाद महिला को यह पता पता कि नवादा के रहने वाले अंकित, रानू और उसके साथियों ने मिलकर उन्हें बदनाम करने के उद्धेश्य से ऐसा किया है।


वही पुलिस का कहना है कि महिला ने थाने में मामला दर्ज कराया है जिसमें बताया गया है कि उसकी अभद्र तस्वीरों को कुछ लड़कों ने मिलकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो अब वायरल हो रहा है। महिला ने नवादा के रहने वाले युवकों पर ऐसा किए जाने की आशंका जतायी है। जिन मोबाइल नंबरों से यह वायरल किया गया है। उसकी जांच फिलहाल की जा रही है। साइबर सेल की टीम पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।