ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

मध्यप्रदेश की 3 महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर बिहार में बनाया बंधक, शादी और पार्टियों में कराया जाता था अश्लील डांस

DESK: अच्छी नौकरी का झांसा देकर मध्यप्रदेश की 3 महिलाओं को बिहार लाया गया था। इनसे शादी और पार्टियों में अश्लील डांस कराया जाता था। इन महिलाओं को एक कमरे में बंधक बनाकर रखा जा

मध्यप्रदेश की 3 महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर बिहार में बनाया बंधक, शादी और पार्टियों में कराया जाता था अश्लील डांस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: अच्छी नौकरी का झांसा देकर मध्यप्रदेश की 3 महिलाओं को बिहार लाया गया था। इनसे शादी और पार्टियों में अश्लील डांस कराया जाता था। इन महिलाओं को एक कमरे में बंधक बनाकर रखा जाता था। इनमें से एक महिला ने जबलपुर एसपी को फोन कर अपनी आपबीती सुनाई। 


जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को महिला ने बताया कि वह मदन महल की रहने वाली है मेरे साथ-साथ दो अन्य महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर यहां लाया गया है तीनों को बंधक बनाकर यहां रखा गया है। जिसके बाद एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन कर बिहार के लिए रवाना किया।


जिसके बाद जबलपुर पुलिस ने बिहार पुलिस की मदद से मानव तस्करी के मामले में 3 महिलाओं को बिहार से बरामद किया है। इन महिलाओं को कैद से आजाद कराया गया। बताया जाता है कि इन महिलाओं को जबलपुर के ही एक दंपति शनि सोंधिया और निधि सोंधिया ने नौकरी का झांसा देकर पिंटू कुमार ठाकुर के साथ बिहार भेजा था। 


जहां बिहार के रहने वाले राम सागर और लवकुश कुमार को इन महिलाओ को सौंपा गया। इन तीनों महिलाओं से शादी और पार्टियों में अश्लील डांस करवाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी शनि,निधी और पिंटू ठाकुर को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य आरोपी राम सागर और लवकुश कुमार फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।