ब्रेकिंग
UCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौताUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौता

Bihar Crime News: गुटखा के बकाया पैसे मांगने पर बढ़ा विवाद, युवक ने दुकानदार के सीने में चाकू घोंपकर कर दी हत्या

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां गुटखा के बकाया पैसे मांगने पर एक दुकानदार की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां गुटखा के बकाया पैसे मांगने पर एक दुकानदार की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। यह वारदात मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के खजुरी नवटोल गांव में हुई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।


जानकारी के मुताबिक,  मृतक राजेश साहनी, गांव के हृदय साहनी का छोटा पुत्र था। वह खजुरी नवटोली स्थित अपने घर में किराना दुकान चलाने के साथ-साथ साइबर सेवा केंद्र भी संचालित करता था। घर में उसके माता-पिता, भाभी और भाई के बच्चे रहते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, राजेश मेहनती और शांत स्वभाव का युवक था, जिसकी किसी से कोई विशेष दुश्मनी नहीं थी।


बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब 6 बजे पड़ोस में रहने वाला हरि सहनी राजेश की दुकान पर पहुंचा। दोनों के बीच गुटखा के बकाया पैसे को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर हरि सहनी ने अचानक अपनी जेब से चाकू निकाला और राजेश साहनी के सीने में वार कर दिया। वार इतनी तेजी से किया गया कि राजेश मौके पर ही जमीन पर गिर पड़ा और तड़पने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे मधुबनी सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना के SHO मनोज कुमार और सदर डीएसपी-1 अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना स्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच कर रही है।


एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रारंभिक जांच में स्पष्ट किया है कि घटना का कारण पशु गुटखा के पैसों को लेकर विवाद था। उन्होंने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 ने स्थल निरीक्षण किया है और मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।


गांव वालों के अनुसार आरोपी हरि सहनी बदमाश किस्म का युवक है और अक्सर अपनी जेब में चाकू रखकर घूमता था। बताया जा रहा है कि वह पहले भी कई छोटे-मोटे विवादों में शामिल रह चुका है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार सघन छापेमारी कर रही है और जल्द गिरफ्तारी होने की संभावना जताई जा रही है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। मृतक परिवार रो-रोकर बेहाल है और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहा है।