ब्रेकिंग
सुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक

बिहार में बालू माफिया का दुस्साहस: SHO और PSI को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, अवैध खनन रोकने पहुंची थी पुलिस

Bihar Crime News: मधुबनी में अवैध बालू खनन रोकने पहुंची पुलिस टीम पर बालू माफियाओं ने ट्रैक्टर चढ़ाकर हमला कर दिया। थानाध्यक्ष और पीएसआई घायल हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर बालू माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। मधेपुर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर चालक ने थानाध्यक्ष और एक पीएसआई को ट्रैक्टर से कुचलकर मारने की कोशिश की। दोनों पुलिस अधिकारी इस हमले में बाल-बाल बच गए, लेकिन घायल हो गए।



घटना पौनी ढलान स्थित भुतही बलान नदी के किनारे की है, जहां मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार और पीएसआई प्रिंस कुमार चौधरी पुलिस टीम के साथ अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे थे। गश्ती के दौरान पुलिस ने देखा कि नदी किनारे ट्रैक्टर पर अवैध रूप से बालू लोड किया जा रहा था।



पुलिस को देखते ही बालू लोड कर रहे मजदूर कुदाल छोड़कर मौके से फरार हो गए। वहीं, ट्रैक्टर मालिक एवं चालक तरडीहा निवासी 55 वर्षीय महमूद आलम बालू अनलोड करने लगा। जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो उसने ट्रैक्टर अधिकारियों की ओर दौड़ा दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष के पैर पर ट्रैक्टर का चक्का चढ़ गया, जबकि पीएसआई प्रिंस कुमार चौधरी ट्रॉली की चपेट में आने से घायल हो गए।



पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मौके से ट्रैक्टर चालक महमूद आलम को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, जब पुलिस जब्त ट्रैक्टर और आरोपी को थाने ले जा रही थी, तब कोसी बांध के पचमनियां ढलान के पास आरोपी के तीनों पुत्रों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर पुलिस हिरासत से उसे छुड़ाने और ट्रैक्टर छीनने की कोशिश की। अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।



इस मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक महमूद आलम, उसके तीन पुत्रों मो. अजीज, मो. आरिफ और अली हसन सहित तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महमूद आलम और उसके पुत्र अली हसन (23) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता