ब्रेकिंग
NEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बिहार बंद, कई जिलों में सड़कों पर उतरे छात्र; 70 हजार जवान तैनातयुवती को जबरन ले जाने का विरोध करना पड़ा भारी, घर में घुसकर पान दुकानदार को मारी गोलीInstagram पर PM मोदी का नया वीडियो ट्रेंड, पहली पोस्ट देखने वालों का ऐसे जताया आभारBihar Band Today: बिहार बंद से थमा जनजीवन! पटना में 14 कंपनियां तैनात, हाई अलर्ट पर पूरा प्रशासBihar Weather Alert: पटना समेत 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; IMD ने जारी किया बड़ा अपडेटNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बिहार बंद, कई जिलों में सड़कों पर उतरे छात्र; 70 हजार जवान तैनातयुवती को जबरन ले जाने का विरोध करना पड़ा भारी, घर में घुसकर पान दुकानदार को मारी गोलीInstagram पर PM मोदी का नया वीडियो ट्रेंड, पहली पोस्ट देखने वालों का ऐसे जताया आभारBihar Band Today: बिहार बंद से थमा जनजीवन! पटना में 14 कंपनियां तैनात, हाई अलर्ट पर पूरा प्रशासBihar Weather Alert: पटना समेत 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Madhubani Crime News: TOP-10 में शामिल मधुबनी का इनामी अपराधी गिरफ्तार, खिरहर थाने की पुलिस और STF की कार्रवाई

MADHUBANI: मधुबनी जिले के खिरहर थाना की पुलिस व एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से 25 हजार का ईनामी व जिले के टॉप टेन अपराधी में शामिल बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की ह

Madhubani Crime News: TOP-10 में शामिल मधुबनी का इनामी अपराधी गिरफ्तार, खिरहर थाने की पुलिस और STF की कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी जिले के खिरहर थाना की पुलिस व एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से 25 हजार का ईनामी व जिले के टॉप टेन अपराधी में शामिल बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वहीं गिरफ्तार अपराधी की पहचान खिरहर थाना क्षेत्र के भरण टोल निवासी गौतम कामत के रूप में हुई है।


मंगलवार की शाम एसटीएफ की टीम खिरहर थाना पहुंची। जिसके बाद लोकेशन के आधार पर एसटीएफ टीम के साथ खिरहर थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी व एसआई नागेन्द्र कुमार उमगांव बेनीपट्टी मुख्य मार्ग स्थित हिसार नीम चौक पर पहुंची जहां से अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में करीब आधा दर्जन मामला दर्ज है। 


अपराधी के विरुद्ध जयनगर थाने में दो, हरलाखी थाने में एक, खिरहर में एक और इंदौर के विजय नगर थाने में एक मामला दर्ज है। यह अपराधी जिले के पुलिस केलिए सिरदर्द था .इसके अपराध से क्षेत्र के लोगों में काफी दहशत थी .पिछले लंबे अरसे से यह कुख्यात पुलिस फरार चल रहा था .इसकी गिरफ्तारी केलिए खुफिया विभाग , एसटीफ सहित राज्य पुलिस काफी मशक्कत से जुटी थी आखिर कार एसटीफ को सफलता मिल ही गई .इस संबंध में खिरहर थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने बताया गिरफ्तार  अपराधी को  आवश्यक कार्यबाई के बाद जेल भेज दिया गया है।

मधुबनी के कुमार गौरव की रिपोर्ट