ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

Madhubani News: पूजा देखने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, मर्डर की वजह तलाश रही पुलिस

MADHUBANI: बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन अपराधी मासूम लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला मधुबनी से सामने आया है, जहां बदमाशों ने

Madhubani News: पूजा देखने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, मर्डर की वजह तलाश रही पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन अपराधी मासूम लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला मधुबनी से सामने आया है, जहां बदमाशों ने नाबालिग लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना हरलाखी थाना क्षेत्र के उम़गांव की है।


मृतक की पहचान उम़गांव निवासी सहदेव गुप्ता के 14 साल के बेटे इंदल गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इंदर खाना खाने के बाद घर से इंद्र पूजा देखने के लिए निकला था। इसी दौरान पड़ोस के ही एक व्यक्ति के छत पर किसी ने गोली मार दी और फरार हो गया।


गंभीर रूप से घायल युवक को परिजनों ने इलाज के लिए उसे उम़गांव पीएचसी में ले गए, जहां से उसे मधुबनी रेफर कर दिया गया लेकिन तबतक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव