ब्रेकिंग
Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक

मधुबनी में भाकपा नेता की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए एसिड से जलाया चेहरा

MADHUBANI: मधुबनी में वाम दल के नेता की अपराधियों ने निर्मम हत्या कर दी। शव की पहचान ना हो इसके लिए अपराधियों ने तेजाब छिड़ककर चेहरे को जला दिया और लाश को कब्रिस्तान के पास झा

मधुबनी में भाकपा नेता की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए एसिड से जलाया चेहरा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में वाम दल के नेता की अपराधियों ने निर्मम हत्या कर दी। शव की पहचान ना हो इसके लिए अपराधियों ने तेजाब छिड़ककर चेहरे को जला दिया और लाश को कब्रिस्तान के पास झाड़ी में फेंक दिया। मृतक की पहचान कलुआही प्रखंड के भाकपा के अंचल मंत्री रामटहल पूर्वे के रूप में हुई है। 82 वर्षीय वाम दल नेता की लाश झाड़ी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। वाम दल नेता की लाश को पश्चिम झौआ टोल स्थित कब्रिस्तान के पास झाड़ी में फेंका गया था। गांव के लोग वहां से गुजर रहे थे तभी दुर्गंध आते ही लोग झाड़ी की ओर गये तो देखा कि लाश पड़ी है जिसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। 


शव मिलने की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। पुलिस ने देखा कि शव पर तेजाब फेंका गया है। जिससे शव की पहचान हो पाने में दिक्कत आ रही थी। पुलिस ने थाने में दर्ज  मिसिंग रिपोर्ट को निकाला और उनके परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। रामटहल पूर्वे के परिजन भी मौके पर पहुंचे जिसके बाद उन्होंने शव की पहचान वाम नेता रामटहल पूर्वे के रूप में की। 


परिजनों ने बताया कि 5 मई से वे अचानक लापता हो गये थे। उन्हें हर जगह तलाश की गयी लेकिन कोई अता पता नहीं चल सका। उनका मोबाइल भी ऑफ हो गया था परिजन लगातार फोन कर रहे थे। जब रामटहल पूर्वे का पता नहीं चल सका तब उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कलुआही थाना में दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।