ब्रेकिंग
Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग✦गया में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, विरोध करने पर लड़के की पिटाई; दो आरोपी गिरफ्तार✦Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग✦गया में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, विरोध करने पर लड़के की पिटाई; दो आरोपी गिरफ्तार

मधुबनी में 207 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

मधुबनी के जयनगर में SSB और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 207 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। मामले में पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल और मोबाइल जब्त किया गया।

बिहार न्यूज
तस्कर गिरफ्तार
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी जिले के जयनगर अनुमंडल क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) जयनगर एवं बिहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त कार्रवाई में 207 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई 16 मई 2026 को भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के बेला चौक, एनएच-227 के समीप की गई।


मिली जानकारी के अनुसार सीमा चौकी कमला, सीमा चौकी बेतौन्हा तथा जयनगर थाना पुलिस की संयुक्त गश्ती टीम सीमा क्षेत्र में नियमित जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर रखे कपड़ों के बीच छिपाकर रखे गए पैकेटों से 207 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।


कार्रवाई के दौरान पुलिस एवं SSB टीम ने एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी 24 वर्षीय रुमाज शेख के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि बरामद मादक पदार्थ की खेप जयनगर क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी।


संयुक्त टीम ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर बरामद ब्राउन शुगर, जब्त वाहन एवं मोबाइल फोन के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु जयनगर थाना को सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।


इस संबंध में 48वीं वाहिनी SSB के कमांडेंट राजेंद्र कुमार ने कहा कि सीमा क्षेत्र में नशा तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और सीमा क्षेत्र को सुरक्षित बनाए रखने के लिए SSB पूरी सतर्कता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। SSB और बिहार police के संयुक्त प्रयासों से तस्करी जैसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा रहा है।

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट