ब्रेकिंग
‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग ✦बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक✦बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज✦बिहार पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएंगे तेजस्वी यादव, सीएम सम्राट चौधरी का नाम लेकर जमकर बरसे✦दिवाली-छठ पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म... 1 अक्टूबर से दौड़ेंगी 9 स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें रूट और टाइमटेबल✦‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग ✦बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक✦बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज✦बिहार पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएंगे तेजस्वी यादव, सीएम सम्राट चौधरी का नाम लेकर जमकर बरसे✦दिवाली-छठ पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म... 1 अक्टूबर से दौड़ेंगी 9 स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें रूट और टाइमटेबल

मधुबनी जेल में बंद युवक ने दे दी जान, बैरक में फंदे से लटका मिला शव

Bihar News: मधुबनी के रामपट्टी मंडल कारा में 20 वर्षीय बंदी रौशन कुमार यादव का शव बैरक में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिला के रामपट्टी मंडल कारा में एक 20 वर्षीय बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घटना बीते देर शाम की बताई जाती है।



बताया जाता है कि अरेर थाना क्षेत्र के ब्रह्मोतरा गांव निवासी राम दयाल यादव के 20 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार यादव बैरक में फंदे से झूल गया। जिसके बाद अन्य बंदियों की नजर परी तब जेल में हरकंप मच गया। रौशन यादव को मधुबनी सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



सूचना पर पहुंची राजनगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार दल बल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जहां मेडिकल बोर्ड के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।



सूत्रों ने बताया कि मृतक बंदी रौशन कुमार यादव रहिका थाना क्षेत्र के बसौली पंचायत के बलाट गांव में अपने ननिहाल में रहने के दौरान पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ पकड़े जाने के बाद 6 मार्च 2026 को कांड संख्या 141/26 में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद था। बंदी रौशन कुमार यादव के मौत के बाद जिला प्रशासन में हरकंप है। पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुटी है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव, मधुबनी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता