ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: बिहार में NH पर ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, बदमाशों ने दो लोगों को मारी गोली

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी में एनएच 27 पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है. बदमाशों ने दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया है. दोनों को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

Bihar Crime News
दो लोगों को मारी गोली
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा घटना मधुबनी से सामने आई है, जहां झंझारपुर के अररिया संग्राम थाना क्षेत्र के एचपी पेट्रोल पंप के समीप तीन बाइक पर सवार 7 बेखौफ बदमाशों ने रात में दो लोगों को गोली मारकर फरार हो गए। 


गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की छानबीन में जुट गई। झंझारपुर डीएसपी पवन कुमार और झंझारपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर गोलीबारी की घटना के जांच में जुट गए हैं। फुलपरास डीएसपी सुधीर कुमार भी घटना स्थल पर पहुंच गए और अपराधियों के धर पकड़   के लिए छापेमारी शुरू कर दी। एसपी योगेंद्र कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और खुद ही मोर्चा संभाल लिया। 


गोलीबारी में घायल युवक की पहचान संग्राम गांव निवासी मोहम्मद नईम के बेटे अलीम के रूप में हुई है। उसके बाएं हाथ में गोली लगी है, जो खतरे से बाहर हैं। वहीं दूसरे की पहचान शाहपुर निवासी मोहम्मद सकील मास्टर, के पुत्र मोहम्मद अब्दुल्ला और बादल के रूप में हुई है, उनके बाएं पैर में गोली लगी है, जो अंदर ही फंसी हुई है। दोनों को झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां से अलीम को प्राथमिक उपचार के बाद असापताल से छुट्टी दे दिया गया है वहीं अब्दुल्ला को गंभीर हालत में डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है।


घटना का कारण बस विवाद बताया जा रहा है। हमसफर बस पेट्रोल पंप के निकट खडी़ थी, तभी बदमाशों ने बस वालों से विवाद करने लगा और बीच बचाव करने आए दोनों युवक को गोली मारकर फरार हो गए। डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि बस की पहचान हो गई है। अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट- कुमार गौरव, मधुबनी