ब्रेकिंग
Buxar Crime: रात में चिकन-शराब की पार्टी, सुबह नहर में मिली 30 साल के युवक की लाश! मां का आरोप- बेटे को बुलाकर मार डाला✦ Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क✦Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट✦Buxar Crime: रात में चिकन-शराब की पार्टी, सुबह नहर में मिली 30 साल के युवक की लाश! मां का आरोप- बेटे को बुलाकर मार डाला✦ Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क✦Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट

Madhubani Crime News: बिहार में IPS अधिकारी के बाद गिरफ्त में आया फर्जी सिपाही, पुलिस ने नकली पिस्टल और वर्दी के साथ दबोचा

MADHUBANI: बिहार के जमुई में दो लाख रुपए देकर फर्जी आईपीएस अधिकारी बनने मामला अभी ठंडा भी नही हुआ था कि मधुबनी के जयनगर में पुलिस ने वर्दी और नकली पिस्टल लेकर घूम रहे एक शख्स को गि

Madhubani Crime News: बिहार में IPS अधिकारी के बाद गिरफ्त में आया फर्जी सिपाही, पुलिस ने नकली पिस्टल और वर्दी के साथ दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: बिहार के जमुई में दो लाख रुपए देकर फर्जी आईपीएस अधिकारी बनने मामला अभी ठंडा भी नही हुआ था कि मधुबनी के जयनगर में पुलिस ने वर्दी और नकली पिस्टल लेकर घूम रहे एक शख्स को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया।


दरअसल, पुलिस को खबर मिली थी कि दो युवक पुलिस की नकली वर्दी और पिस्टल लेकर घूम रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने दो फर्जी सिपाही में से एक को धर दबोचा। गिरफ्तार फर्जी सिपाही की पहचान भोजपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी वासुदेव तिवारी के बेटे शिवानंद तिवारी के रूप में हुई है।


वहीं दूसरा फर्जी सिपाही सौरभ राय उर्फ सोनल राय है जो मधुबनी के जयनगर स्थित परसा का रहने वाला बताया जा रहा है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। जयनगर एसडीपीओ विप्लव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार फर्जी सिपाही के पास से एक पिस्टल कवर बरामद किया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव