ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: तालाब में युवक का शव मिलने से सनसनी, डूबने से मौत की आशंका

Bihar Crime News: मधुबनी के बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनदेई तालाब के विश्वनाथ बाबा घाट के समीप एक युवक का शव तैरते हुए बरामद किया गया है। शौच के दौरान डूबने से युवक की मौत की

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मधुबनी के बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनदेई तालाब के विश्वनाथ बाबा घाट के समीप एक युवक का शव तैरते हुए बरामद किया गया है। शौच के दौरान डूबने से युवक की मौत की आशंका जताई जा रही है.


स्थानीय लोगों ने बासोपट्टी थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बासोपट्टी थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव को निकलते ही भीड़ जमा हो गई।


मृतक युवक की पहचान बासोपट्टी पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी स्वर्गीय साहू जी साह के 32 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार साह के रूप में किया गया। थाना पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया है। 


मृतक के भाई राम चरित्र साह ने बताया कि कैसे पानी में डूबा इस बारे में कुछ नहीं बता सकता। उन्हें तैरना भी नही आता है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शव देखने से प्रतीत होता है कि बगल में शौच करने के बाद पानी लेने के क्रम में पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चला गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

रिपोर्ट- कुमार गौरव