ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

Bihar Crime News: युवक का गला रेतकर मरने के लिए सड़क किनारे फेंका, नग्न हालत में पुलिस ने किया बरामद

Bihar Crime News: बिहार के बधुबनी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आया है, जो इलाके में सनसनी फैला दी है। बधुबनी के सकरी थाना अंतर्गत रैयाम के निकट बलिया में गुरुवार की सुबह सड़क

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बधुबनी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आया है, जो इलाके में सनसनी फैला दी है। बधुबनी के सकरी थाना अंतर्गत रैयाम के निकट बलिया में गुरुवार की सुबह सड़क किनारे नग्न अवस्था में लहूलुहान घायल अज्ञात युवक बेहोशी की अवस्था में मिला।


गुरुवार सुबह करीब 6 बजे सकरी थाना अंतर्गत बलिया गांव के पास स्थानीय लोगों ने एक युवक को बेहोशी की हालत में नग्न अवस्था में सड़क किनारे पड़ा पाया। युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे और उसका गला धारदार हथियार से रेता हुआ था।


सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए रामशिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।


पुलिस निरीक्षक सह सकरी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने आशंका जताई है कि युवक पर हमला कहीं और किया गया और बाद में उसे बलिया के पास फेंक दिया गया। फिलहाल पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है और युवक की पहचान की कोशिश कर रही है।