ब्रेकिंग
Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट✦Bihar News : मुंगेर में कोहरे ने पलट दी पुलिस की गाड़ी! VIP ड्यूटी से लौट रहे थे जवान, दो महिला पुलिसकर्मियों समेत 4 घायल✦Bihar Politics: 'ये गुंजन... ये चंदन...' अनंत सिंह पर मीसा भारती का भोजपुरी तंज, बोलीं- वो कहां जाएंगे, नहीं जाएंगे ...कुछ मालूम नहीं!✦Bihar News : 51 पन्नों की डायरी में किन अधिकारियों के नाम? EOU की रेड में मिले कागजात...लपेटे में आयेंगे पैसा लेने वाले अफसर✦Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट✦Bihar News : मुंगेर में कोहरे ने पलट दी पुलिस की गाड़ी! VIP ड्यूटी से लौट रहे थे जवान, दो महिला पुलिसकर्मियों समेत 4 घायल✦Bihar Politics: 'ये गुंजन... ये चंदन...' अनंत सिंह पर मीसा भारती का भोजपुरी तंज, बोलीं- वो कहां जाएंगे, नहीं जाएंगे ...कुछ मालूम नहीं!✦Bihar News : 51 पन्नों की डायरी में किन अधिकारियों के नाम? EOU की रेड में मिले कागजात...लपेटे में आयेंगे पैसा लेने वाले अफसर

Madhubani Crime News: मेला देखने घर से निकले युवक की हत्या, सड़क किनारे से शव और बाइक बरामद

MADHUBANI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि वो एक के बाद एक क्राइम की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने मधुबनी में अपनी उपस्थिति दर्ज करा

Madhubani Crime News: मेला देखने घर से निकले युवक की हत्या, सड़क किनारे से शव और बाइक बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि वो एक के बाद एक क्राइम की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने मधुबनी में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां अपराधियों ने मेला देखने घर से निकले युवक की हत्या कर शव को सुनसान जगह पर फेंक दिया। 


ग्रामीण जब वहां से गुजर रहे थे तभी युवक की लाश पर उनकी नजर पड़ी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना जयनगर के देवधा थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव और सिमरारी गांव के बीच की है। 


मृतक की पहचान गाढ़ा गांव निवासी राम नारायण साह के पुत्र रत्न कुमार साह के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक के चाचा अशोक साह ने बताया कि रत्न कुमार साह रात में मां से यह कहकर निकला था कि वह मेला देखने जा रहा है। लेकिन जब वह घर नहीं लौटा तब परिजन उसकी खोजबीन में जुट गये लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका। 


सुबह में ग्रामीणों ने सड़क किनारे पड़े मोटरसाइकिल और रत्न कुमार साह की लाश को देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान रत्न कुमार साह के रूप में की। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले किया गया। परिजन पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।  Madhubani Crime News: मेला देखने घर से निकले युवक की हत्या, सड़क किनारे से शव और बाइक बरामदMadhubani Crime News: मेला देखने घर से निकले युवक की हत्या, सड़क किनारे से शव और बाइक बरामदMadhubani Crime News: मेला देखने घर से निकले युवक की हत्या, सड़क किनारे से शव और बाइक बरामदMadhubani Crime News: मेला देखने घर से निकले युवक की हत्या, सड़क किनारे से शव और बाइक बरामद

Madhubani Crime News: मेला देखने घर से निकले युवक की हत्या, सड़क किनारे से शव और बाइक बरामद

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट..