ब्रेकिंग
निगरानी का बड़ा एक्शन: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रधान सहायक और डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार; 10 % कमीशन का खेल उजागर✦ऑनलाइन गेम में हारे 1.45 लाख रुपये... बेटे ने खुद रची अपने अपहरण की झूठी साजिश, पुलिस ने ऐसे खोला राज✦NDA की बैठक में अनंत-नीरज विवाद पर नहीं बनी बात? मोकामा विधायक का ऐलान- अनुज सिंह का ही करेंगे समर्थन✦गया जंक्शन से लौट रहे व्यापारी का सूटकेस लूटा, विरोध पर बदमाशों ने चलाई गोली; ई-रिक्शा चालक घायल✦नेपाल बॉर्डर से बिहार में तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, मधुबनी में 1.74 क्विंटल गांजा बरामद✦निगरानी का बड़ा एक्शन: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रधान सहायक और डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार; 10 % कमीशन का खेल उजागर✦ऑनलाइन गेम में हारे 1.45 लाख रुपये... बेटे ने खुद रची अपने अपहरण की झूठी साजिश, पुलिस ने ऐसे खोला राज✦NDA की बैठक में अनंत-नीरज विवाद पर नहीं बनी बात? मोकामा विधायक का ऐलान- अनुज सिंह का ही करेंगे समर्थन✦गया जंक्शन से लौट रहे व्यापारी का सूटकेस लूटा, विरोध पर बदमाशों ने चलाई गोली; ई-रिक्शा चालक घायल✦नेपाल बॉर्डर से बिहार में तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, मधुबनी में 1.74 क्विंटल गांजा बरामद

बिहार में सेक्स रैकेट का पर्दाफास: पुलिस ने छापेमारी कर 11 महिलाओं को कराया मुक्त, हिरासत में तीन युवक

Bihar Crime News: मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ बै. पुलिस ने 11 महिलाओं को मुक्त कराया है और मौके से तीन युवकों को हिरासत में लिया है.

Bihar Crime News
सेक्स रैकेट का खुलासा
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने बुधवार देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान एक दर्जन से अधिक महिला-पुरुषों को हिरासत में लिया गया। मुख्यालय डीएसपी मनोज मोहन ने बताया कि छापेमारी में 11 महिलाओं को मुक्त कराया गया है, जबकि तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के पास एक स्थान पर लंबे समय से देह व्यापार का अवैध धंधा संचालित किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने एनजीओ के सहयोग से योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की।


कार्रवाई के दौरान मौके से कई महिला और पुरुषों को पकड़ा गया, जिन्हें थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। छापेमारी के दौरान इलाके में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।


बताया जा रहा है कि इस धंधे से जुड़े कुछ अन्य लोग मौके से फरार होने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और पूछताछ पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता