ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

सुशासन की सरकार पर सवाल ! घर में सो रहे बुजुर्ग को बाइक सवार अपराधियों ने गोलियों से किया छलनी, मौके पर हुई मौत

MADHEPURA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती हो। इसी

सुशासन की सरकार पर सवाल ! घर में  सो रहे बुजुर्ग को बाइक सवार अपराधियों ने गोलियों से किया छलनी, मौके पर हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MADHEPURA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधेपुरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां देर रात गोली मारकर वृद्ध की हत्या कर दी गयी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हायपट्टी पंचायत के वार्ड दो में देर रात एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जहां रात के करीब एक बजे के आसपास बाइक सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। यहां गोली लगने से 60 वर्षीय रामकृष्ण यादव की मौके पर ही मौत हो गई। 


बताया जा रहा है कि, जिले के कोल्हायपट्टी पंचायत के वार्ड दो में एक वृद्ध अपने परिवार वालों के साथ सो रहे थे। तभी अचानक से बाइक सवार अपराधियों ने इनके ऊपर गोलीबारी कर दी। जिसमें गोली लगने से इनकी मौत हो गई। इस घटना में मृतक की पहचान 60 वर्षीय रामकृष्ण यादव  के रूप में हुई है। फिलहाल इस घटना की सुचना पुलिस को दे दी गई है। 


इधर, इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस टीम इस घटना के हरेक पहलु पर जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द इस इस मामले में आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा। पुलिस आसपास के लोगों के भी जानकारी लेने में जुटी हुई है।