ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

कीड़ा वाला MDM खाने से मना किया तो मदरसा के मौलाना ने छात्र को पीटा, चाकू से भी किया हमला, बच्चे की हालत नाजुक

MADHEPURA: मिड डे मील खाने से मना करने पर मदरसा के मौलाना ने छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। मौलाना की करतूत यही नहीं थमी उसने चाकू से छात्र पर हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घाय

कीड़ा वाला MDM खाने से मना किया तो मदरसा के मौलाना ने छात्र को पीटा, चाकू से भी किया हमला, बच्चे की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MADHEPURA: मिड डे मील खाने से मना करने पर मदरसा के मौलाना ने छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। मौलाना की करतूत यही नहीं थमी उसने चाकू से छात्र पर हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। गांव के कुछ लोगों ने किसी तरह छात्र को मौलाना के चंगुल से छुड़ाया और आनन फानन में उसे सीएचसी में भर्ती कराया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। इलाके के लोग फरार मौलाना पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


कलयुगी शिक्षक की यह करतूत मधेपुरा के कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत श्रीनगर थाना क्षेत्र के पुरैनी, वार्ड-14 स्थित सरकारी मोहम्मदीया मदरसा की है। जहां घटिया एमडीएम खाने से मना करना मदरसे के एक छात्र को काफी महंगा पड़ गया। मिड डे मील में पिल्लू को देख छात्र ने उसे खाने से इनकार कर दिया तब गुस्साएं मदरसा के हेडमास्टर ने ना सिर्फ उसकी बेरहमी से पिटाई की बल्कि चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। छात्र को पीटता देख ग्रामीण मदरसे में पहुंचे और किसी तरह से एचएम के चंगुल से छात्र को मुक्त कराया। जिसके बाद छात्र को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। 


स्थानीय लोगों के अनुसार श्रीनगर थाना क्षेत्र के पुरैनी वार्ड-14 निवासी महरुम मो. बारिक के 12 वर्षीय पुत्र वसीम आलम के माता-पिता का बहुत पहले ही देहांत हो चुका है। वसीम अपनी बहन के यहां रहकर पढ़ाई करता है। वह सरकारी मोहम्मदीया मदरसा पुरैनी में पढ़ता है। अन्य दिनों की तरह आज भी वह मदरसा में पढ़ने गया हुआ था। इस दौरान मदरसा प्रबंधन द्वारा खाने के लिए दिए गए एमडीएम में पिल्लू होने के कारण छात्र वसीम ने उसे खाने से इनकार कर दिया। इतना सुनते ही मदरसा के एचएम मौलाना एजाज गुस्सा हो गये और अपना आपा खोते हुए वसीम को मदरसा के एक कमरे में बंद कर बेरहमी से पिटाई करने लगे।


 मौलाना का पिटाई से मन नहीं भरा तो चाकू से वार कर वसीम को घायल कर दिया। छात्र के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मदरसे में पहुंचे और वसीम को मौलाना एजाज के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस बाबत थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि एचएम द्वारा छात्र से मारपीट करने की बात सामने आया है। जांच के लिए पुलिस पदाधिकारी को घटनास्थल पर भेजा गया है। 


छानबीन के बाद एचएम पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हेडमास्टर के इस करतूत से इलाके के लोग भी खासे आक्रोशित हैं और पुलिस से एच एम पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना के कई घंटे हो गये है लेकिन अब तक हेडमास्टर पर कार्रवाई नहीं की गयी है मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद मौलाना एजाज फरार हो गया है। ऐसे में अब देखने वाली बात होगी की पुलिस आरोपी हेडमास्टर पर क्या कार्रवाई कर पाती है।  




रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता