ब्रेकिंग
कब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

मधेपुरा के TOP-10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल अनिल यादव गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

MADHEPURA: मधेपुरा जिले के टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट में शामिल अनिल यादव को पुलिस ने लोडेड देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। अनिल यादव पर हत्या, लूट समेत कई मामले दर्ज

मधेपुरा के TOP-10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल अनिल यादव गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा जिले के टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट में शामिल अनिल यादव को पुलिस ने लोडेड देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। अनिल यादव पर हत्या, लूट समेत कई मामले दर्ज हैं। मोस्ट वांटेड अनिल यादव की गिरफ्तारी को मधेपुरा पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।


एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि मुरलीगंज थाना क्षेत्र के पोखराम वार्ड-3 निवासी अनिल यादव को मंगलवार की रात छापेमारी कर उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध मुरलीगंज थाना में 7 से अधिक मामला दर्ज है।


उन्होंने बताया कि विगत दिनों टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल अनमोल यादव, ध्रुव मंडल, प्रमोद यादव जैसे कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसी कड़ी में 2 जनवरी की रात को मोस्ट वांटेड अपराधी पोखराम वार्ड-3 निवासी नारायण यादव के पुत्र अनिल यादव को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी टीम में मुरलीगंज थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार, सिपाही विनीत कुमार, अविनाश कुमार, विवेक कुमार, जितेंद्र कुमार, शेर अली खान शामिल थे।


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता