ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

Flipkart कर्मी से लाखों की ठगी का खुलासा, पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर भाई-बहन

MADHEPURA: मधेपुरा पुलिस ने सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में हुए ठगी के मामलेमें एक-भाई बहन को गिरफ्तार किया है। दोनों शातिर भाई बहन ने फ्लिपकार्ट के डिलिवरी बॉय से एप्पल वॉच की धोखाधड़ी

Flipkart कर्मी से लाखों की ठगी का खुलासा, पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर भाई-बहन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा पुलिस ने सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में हुए ठगी के मामलेमें एक-भाई बहन को गिरफ्तार किया है। दोनों शातिर भाई बहन ने फ्लिपकार्ट के डिलिवरी बॉय से एप्पल वॉच की धोखाधड़ी की थी। कंपनी की तरफ से मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने दोनों भाई-बहन को गिरफ्तार कर लिया है।


मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि 26 अक्टूबर को सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के पास से फ्लिपकार्ट के डिलिवरी बॉय से धोखाधड़ी कर एप्पल वॉच का ठगी कर लिया गया था। इस मामले में सिंहेश्वर थाना में केस दर्जकिया गया था। कांड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सिंहेश्वर थाने की पुलिस टीम छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान 20 जनवरी को गुप्त सूचना मिली कि उक्त कांड में संलिप्त ठग खगड़िया में अपना नाम पता बदलकर फिर से मंहगे सामान की डिलेवरी का आर्डर किया है।


इस सूचना पर एएसपी प्रवेंद्र भारती के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। खगड़िया बस स्टैण्ड से शातिर ठग भाई-बहन को डिलेवरी को सामान लेने से पहले ही पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने शालिनी गुप्ता उर्फ खुशी कुमारी उर्फ आयशा सिंह और उसके भाई शिव शक्ति उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान इन दोनों ने पूर्णिया, मधेपुरा, भागलपुर आदि जगहों पर कई ऐसी कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता