ब्रेकिंग
पारिवारिक कलह में पति बना हैवान, पत्नी को मारी गोली, मौके पर दर्दनाक मौतयात्रीगण कृपया ध्यान दें... सितंबर में बदल जाएगा कई ट्रेनों का मार्ग, जानिए किन रास्तों से होकर चलेंगी ट्रेनेंBihar News : CM सम्राट का रक्षाबंधन गिफ्ट! SC-ST महिलाओं को 2.5 लाख, छात्राओं को 1 लाख तक प्रोत्साहन राशिBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानें पटना का हालBihar News : रक्षा बंधन पर बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, PhD फेलोशिप से स्टार्टअप तक जानिए क्या है सरकार का प्लान पारिवारिक कलह में पति बना हैवान, पत्नी को मारी गोली, मौके पर दर्दनाक मौतयात्रीगण कृपया ध्यान दें... सितंबर में बदल जाएगा कई ट्रेनों का मार्ग, जानिए किन रास्तों से होकर चलेंगी ट्रेनेंBihar News : CM सम्राट का रक्षाबंधन गिफ्ट! SC-ST महिलाओं को 2.5 लाख, छात्राओं को 1 लाख तक प्रोत्साहन राशिBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानें पटना का हालBihar News : रक्षा बंधन पर बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, PhD फेलोशिप से स्टार्टअप तक जानिए क्या है सरकार का प्लान

बिहार: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, रणक्षेत्र में बदला पूरा इलाका

MADHEPURA: मधेपुरा में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में करीब 12 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों

बिहार: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, रणक्षेत्र में बदला पूरा इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में करीब 12 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में पांच की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों में महिला और पुरुष समेत बच्चे भी शामिल हैं।घटना मुरलीगंज के दीनापट्टी सखुआ पंचायत के गोपाली टोला की है। करीब ढाई कट्ठा जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। उसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है।


बताया जा रहा है कि ढ़ाई कठ्ठा जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। उस वक्त दोनों पक्षों की तरफ से थाने में आवेदन दिया गया था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया था। लेकिन गुरुवार को फिर से दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों तरफ से लाठी-डंडे एवं धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया। मारपीट के दौरान करीब डेढ़ दर्जन महिला और पुरूष घायल हो गए हैं।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए मुरलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों में पांच लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेन्टर रेफर कर दिया है। पुलिस की मानें तो फिलहाल दोनों तरफ से किसी भी तरह का आवेदन थाने में नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता