ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार: मोस्ट वांटेड मनिया पासवान हथियारों के साथ गिरफ्तार, पुलिस को लंबे समय से चकमा दे रहा था दियारा का आतंक

MADHEPURA: बड़ी खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां दियारा क्षेत्र का आतंक और पिछले कई वर्षों से फरार चल रहे वांछित एवं इनामी अपराधी मणिकांत पासवान उर्फ मनिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिय

बिहार: मोस्ट वांटेड मनिया पासवान हथियारों के साथ गिरफ्तार, पुलिस को लंबे समय से चकमा दे रहा था दियारा का आतंक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: बड़ी खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां दियारा क्षेत्र का आतंक और पिछले कई वर्षों से फरार चल रहे वांछित एवं इनामी अपराधी मणिकांत पासवान उर्फ मनिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मणिकांत पासवान को कई वर्षों से ढूंढ रही थी। इसकी गिरफ्तारी से कोसी क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। 


मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के सुखासनी वार्ड 13 का रहने वाला दुर्दांत अपराधी मनिया पासवान उर्फ मणिकांत पासवान जो सहरसा के टॉप 10 क्रिमिनल लिस्ट में शामिल है, पुलिस की दबाव से सुपौल में छिपा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस गठित टीम ने सुपौल नगर परिषद के वार्ड 27 के झखड़ाही मोहल्ले से मनिया को धर दबोचा। कुख्यात बदमाश अपनी पहचान छिपाकर वहां रह रहा था।


गिरफ्तार बदमाश की निशानदेही पर सुखासनी स्थित उसके घर से पुलिस ने एक देसी मास्केट, पांच गोली, शराब की बोतल को जब्त किया है। एसपी ने बताया कि करीब 20 वर्षों से मणि पासवान पुलिस की नजर से बचकर एक के बाद एक संगीन घटनाओं को अंजाम देता रहा था। इसका संबंध जिला के कुख्यात अपराधी मिथिलेश यादव से भी रहा है, जो वर्तमान में मधेपुरा जेल में बंद है। 



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता