ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार : अपहरण कर प्रोफेसर की हत्या, बेटा भी दो दिनों से है लापता

MADHEPURA : मधेपुरा में आपराधियों घटनाएं बढ़ती जा रही है. ताजा मामला उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र का है जहां BSS चंद्रकांता कॉलेज के प्रोफेसर जयजय राम यादव की अपराधियों ने गोली मारकर हत

बिहार : अपहरण कर प्रोफेसर की हत्या, बेटा भी दो दिनों से है लापता
First Bihar
2 मिनट

MADHEPURA : मधेपुरा में आपराधियों घटनाएं बढ़ती जा रही है. ताजा मामला उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र का है जहां BSS चंद्रकांता कॉलेज के प्रोफेसर जयजय राम यादव की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने प्रोफेसर को दो-दो गोलियां मारी हैं और उनके शव को डेहरा नदी के पास एक खेत में फेंक दिया. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है. वहीं प्रोफेसर का बीटा भी शनिवार से लापता है. 


बताया जा रहा है कि उदाकिशुनगंज के ठठेरी टोला वार्ड- 13 निवासी प्रोफेसर जयजय राम यादव की पत्नी सुनीता देवी ने थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह के व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर अपने पति के अपहरण की आशंका जताई थी. प्रोफेसर की पत्नी ने कहा था कि उनके पति का अपहरण कर लिया गया है. साथ में उनका पुत्र हरिओम भी लापता है. पुलिस ने काफी खोजबीन लेकिन दोनों बाप बेटे का कुछ पता नहीं चला. लेकिन अचानक कल प्रोफेसर का शव नदी किनारे मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है. 


प्रोफेसर का शव मिलने के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं. इधर मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मृतक के बेटे की छानबीन कर रही है. इधर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

टैग्स