ब्रेकिंग
Bihar News: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगेगी रोक, बिना आदेश किराया बढ़ाने वालों पर एक्शनBihar IAS Transfer List : बिहार में आधी रात बड़ा IAS फेरबदल, 12 अफसरों का तबादला; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी बिहार में जमीन वालों के लिए बड़ी खबर! दाखिल-खारिज में बदला नियम, अब ऐसे होगी जांचBihar weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में बरसी राहतपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलाBihar News: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगेगी रोक, बिना आदेश किराया बढ़ाने वालों पर एक्शनBihar IAS Transfer List : बिहार में आधी रात बड़ा IAS फेरबदल, 12 अफसरों का तबादला; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी बिहार में जमीन वालों के लिए बड़ी खबर! दाखिल-खारिज में बदला नियम, अब ऐसे होगी जांचBihar weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में बरसी राहतपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसला

मछली देने में देरी की तो दुकानदार को सिर में मार दी गोली, हालत गंभीर

SAHARSA: पूरे बिहार में होली की धूम मची हुई है। लोग रंगों के इस त्योहार को धूमधाम के साथ मना रहे हैं। वही इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से आ रही है। जहां रंग में भंग डालने की कोशिश की

मछली देने में देरी की तो दुकानदार को सिर में मार दी गोली, हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: पूरे बिहार में होली की धूम मची हुई है। लोग रंगों के इस त्योहार को धूमधाम के साथ मना रहे हैं। वही इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से आ रही है। जहां रंग में भंग डालने की कोशिश की गयी। मछली खरीदने के विवाद में बदमाशों ने एक मछली कारोबारी के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। 


घटना बसनही थाना क्षेत्र के महुआ बाजार की है जहां सिर में गोली लगने से घायल मछली विक्रेता को आनन-फानन में पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना बीते देर शाम की है। घायल मछली कारोबारी का नाम बीरबल सहनी बताया जाता है, जो बसनही थाना क्षेत्र के बलैठा गांव का रहने वाला है। 


घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि देर शाम होली के अवसर पर मछली खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जुटी थी। इसी दौरान गांव का ही एक शख्स मछली खरीदने आया और जब मछली दुकानदार द्वारा मछली देने में देरी हुई तो मछली खरीदने आए शख्स मछली दुकानदार से झगड़ने लगा। 


विवाद इतना बढ़ गया कि उस शख्स ने देख लेने की धमकी देते हुए वहां से चला गया और थोड़ी ही देर बाद वापस आया और मछली कारोबारी के सिर में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इधर घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं घटना को पुरानी रंजिश से भी जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस गोली चलाने वाले आरोपी की तलाश में जुटी है।

मछली देने में देरी की तो दुकानदार को सिर में मार दी गोली, हालत गंभीर

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता